• उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    उत्तरकाशी जिले के मनेरा क्षेत्र में दिलसौड़ पुल के नीचे एक महिला का शव मिलने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शनिवार को एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की टीम को स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि पुल के नीचे एक महिला दिखाई दे रही है।

    मौके पर पहुंचकर एनडीआरएफ ने स्थल का निरीक्षण किया और तत्काल एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) और एम्बुलेंस टीम को भी सूचना देकर बुलाया गया।

    महिला की पहचान श्रीमती सरोजनी देवी (58 वर्ष) पत्नी  बच्चन सिंह पंवार, निवासी ग्राम धराली, हाल निवासी बड़ेथी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। शव को निकलवाने की कार्रवाई जारी है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

  • उत्तरकाशी विवेक सिहं  सजवाण

    एम्स में मनाया जा रहा विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह

    एम्स में मनाए जा रहे विश्व मानसिक स्वास्थ सप्ताह के अवसर पर रंगोली और फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने आपातकाल के दौरान मनोवेदना को प्रदर्शित करते जीवंत चित्रण प्रस्तुत किए। 



    मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जन जागरूकता के कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन दिनों एम्स ऋषिकेश में सप्ताह व्यापी कार्यक्रम ’विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह’  मनाया जा रहा है। इस श्रृंखला के तहत अलग-अलग दिनों में ’आपातकाल में मानसिक स्वास्थ्य’ विषय पर रंगोली और फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संस्थान के मनोचिकित्सा विभाग, कॉलेज ऑफ नर्सिंग और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में संस्थान के मेडिकल स्टूडेंन्ट्स, नर्सिंग छात्राओं और अन्य स्टाफ ने प्रतिभाग किया।

    इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आपात काल में मानसिक मनोवेदना को प्रदर्शित करते जीवंत चित्रण प्रदर्शित किए वहीं फोटोग्राफी प्रतियोगिता में मानसिक स्वास्थ्य के लाभ को दर्शाते सुन्दर फोटो दर्शाए गए। मनोचिकित्सा विभाग के हेड डाॅ.अनिंद्या दास ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में पूजा व अनुप्रिया की जोड़ी को प्रथम, रिया और काजल की जोड़ी को द्वितीय तथा पायल और अंजली की जोड़ी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

    सभी रंगोलियां आपातकाल में मनोवेदना की जीवंत चित्रण को वया कर रही थी। प्रतियोगिता में सुंदरपाल को प्रथम, संजना कामरा को द्वितीय एवं अरुण रवि को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।



    इस अवसर पर निर्णायक मंडल की भूमिका में मनोचिकित्सा विभाग के डॉ अनिंद्या दास, डाॅ. रवि गुप्ता, डॉ जितेंद्र रोहिल्ला के अलावा फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के डाॅ. आशीष भूते व डाॅ. राजेश कुमार सहित काॅलेज ऑफ नर्सिंग की डॉ. मलार कोटी व प्रतियोगिता की कॉर्डिनेटर प्रिया सिंह आदि शामिल रहे।

  • उत्तरकाशी विवेक सिहं सजवाण

    ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी लाखीराम सजवाण जीआईसी डुंडा में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी सम्पन्न हुई। जिसका विषय ‘क्वांटम युग का शुभारंभ: चुनौती एवं संभावनाएं था। संगोष्ठी में 20 विद्यालयों के 22 छात्र छात्राओं ने भाग लिया ‘क्वांटम युग का शुभारंभ: चुनौती एवं संभावनाएं’ विषय पर प्रस्तुतिकरण व प्रश्ननोतरी में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी राजेश अवस्थी, प्रधानाचार्य निर्मल शाह, वरिष्ठ शिक्षक सुरेन्द्र दत्त उनियाल एवं पीटीए अध्यक्ष कीर्तिनिधि सजवाण ने किया।


    प्रथम स्थान सचिन पीएम श्री कमलाराम नौटियाल राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज धौंतरी ने, द्वितीय स्थान कुमारी मीनाक्षी राजकीय इंटर कालेज पुजारगांव ने तथा तृतीय स्थान कुमारी खुशी नैथानी अजीम प्रेमजी स्कूल मातली ने प्राप्त किया। ब्लाक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में कुल 20 विद्यालयों के 22 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

    ब्लाक समन्वयक गीतांजलि जोशी ने कहा कि प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र कल 9 अक्टूबर 2025 को जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में राजकीय इंटर कालेज चमियारी में प्रतिभाग करेंगे। संगोष्ठी में ब्लाक के 20 मार्गदर्शक शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सुधा जोशी, मनोरमा नौटियाल, मुक्ता गौड़, डॉ. अनिल नौटियाल ने सहयोग किया एवं निर्णायक की भूमिका में अर्चना, आशा रतूड़ी, विजय गौड़, वीरेंद्र अवस्थी सहयोग किया।

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    उत्तरकाशी ज़िले में डुण्डा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने प्रतिबंधित कांजल-काठ की लकड़ी की तस्करी करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

    दरअसल, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती सरिता डोबाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत, आज 8 अक्टूबर 2025 की सुबह लगभग 6:30 बजे डुण्डा बैरियर पर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक यूटिलिटी वाहन संख्या UK 10C 1427को रोका।



    तलाशी लेने पर वाहन से 597 नग प्रतिबंधित कांजल-काठ की लकड़ी बरामद हुई। वाहन में सवार गोपाल बोहरा निवासी नेपाल (हाल मोजांग, त्यूणी देहरादून) और विजय निवासी गंगोरी, उत्तरकाशी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह लकड़ी वे गंगोरी-अगोड़ा क्षेत्र के जंगलों से इकट्ठा कर देहरादून-सहारनपुर की ओर ले जा रहे थे।


    पुलिस ने दोनों आरोपियों को प्रतिबंधित लकड़ी के साथ वन विभाग को सुपुर्द कर दिया है ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।



    जानकारी के अनुसार, कांजल की लकड़ी उच्च हिमालयी आरक्षित वन क्षेत्र में पाई जाती है और औषधीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसे बौद्ध समुदाय के लोग अपने धार्मिक बर्तनों (बाउल) में प्रयोग करते हैं और इसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी मांग है, जिसके चलते भारत, चीन, तिब्बत और नेपाल में इसकी अवैध तस्करी की जाती है।

    इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रकाश राणा, कानि. राजेन्द्र गोस्वामी, कानि. अनिल नौटियाल और पीआरडी कृति शामिल रहे।

  • उत्तरकाशी विवेक सिहं सजवाण


    उत्तरकाशी जिले के सामाजिक और पर्यावरण संगठन ‘गांगोत्री ग्लेशियर हिमालय एवं हिमदियां बचाओ अभियान दल’ ने भारत के प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की हालिया गिरफ्तारी पर गहरी चिंता व्यक्त की है।संगठन ने पत्र में बताया कि लद्दाख के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को NSA (नेशनल सिक्योरिटी एक्ट) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

    जबकि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण था और वे क्षेत्र के पर्यावरण व आजीविका के लिए संघर्ष कर रहे थे। पत्र में उल्लेख किया गया कि सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी हिमालयी राज्यों की लोकतांत्रिक आवाज को दबाने की कोशिश है।संगठन के संयोजक शांति ठाकुर ने प्रधानमंत्री से मांग की कि सोनम वांगचुक को तत्काल रिहा किया जाए और उनके आंदोलन की निष्पक्ष न्यायिक जांच हो।

    पत्र में हिमालयी क्षेत्र की संवेदनशीलता, बदलते मौसम, बाढ़, भूस्खलन व जलवायु परिवर्तन के खतरे की ओर भी ध्यान दिलाया गया।पत्र में आगे कहा गया है कि हिमालयी राज्य हर साल 800 से अधिक आपदाओं की चपेट में रहते हैं और ऐसे आंदोलनों को दबाने से पर्यावरणीय संकट और भी बढ़ सकता है। साथ ही प्रधानमंत्री से अनुरोध किया गया कि वह हिमालयी क्षेत्रों एवं उसके कार्यकर्ताओं की आवाज को सुने और देश की जनता को सुरक्षित भविष्य दें।

  • उत्तरकाशी विवेक सिहं सजवाण

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर उन्होंने प्रदेश के सभी वरिष्ठ नागरिकों को शुभकामनाएँ दीं और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने “वरिष्ठ नागरिक सम्मान संकल्प” भी दिलाया।



    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया। साथ ही उन्होंने वृद्धजनों की सेवा के लिए समर्पित निःशुल्क एंबुलेंस वैन और वरिष्ठ नागरिकों की वॉकाथन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज के स्तंभ हैं, जिनका अनुभव और आशीर्वाद पूरे समाज के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने बताया कि राज्य एवं केंद्र सरकार बुजुर्गों के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है।



    उन्होंने कहा कि राज्य में वृद्धाश्रमों की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। वर्तमान में बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी जिलों में राजकीय वृद्धाश्रम संचालित हो रहे हैं, जबकि देहरादून, अल्मोड़ा और चंपावत में भवन निर्माणाधीन हैं। केंद्र सरकार की मदद से ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में मॉडल वृद्धाश्रम बनाया जा रहा है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी और पिथौरागढ़ जिलों में भी वृद्धाश्रमों की स्थापना की प्रक्रिया जारी है।



    मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस वर्ष 1,300 वरिष्ठ नागरिकों की निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही राज्य में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण अधिनियम भी लागू है ताकि बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष रामचंद्र गौड़, उपाध्यक्ष श्रीमती शांति मेहरा, हरक सिंह नेगी, एससी आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, समाज कल्याण सचिव डॉ. श्रीधर बाबू अद्दांकी और निदेशक समाज कल्याण चंद्रसिंह धर्मशक्तू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    उत्तरकाशी के बगोरी गांव को वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत विकसित किया जा रहा है, जिससे यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। यह गांव उत्तराखंड के सीमावर्ती इलाकों में है और इसे मॉडल टूरिस्ट विलेज के रूप में पहचान दिलाने के लिए पर्यटन विभाग ने विशेष कार्यक्रम चलाए हैं। बगोरी गांव की प्राकृतिक सुंदरता, जैसे सेब के बगीचे, जलनधारी नदी, और पिरुल व चीड़ के पेड़ इसे एक अनोखा पर्यटन स्थल बनाते हैं। वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत इस गांव में पर्यटन के लिए बुनियादी सुविधाओं का विकास, सड़क संपर्क, आवासीय सुविधाएं, और सांस्कृतिक संरक्षण का काम चल रहा है

    जिससे स्थानीय जीवनशैली को प्रदर्शित किया जा सके और रोजगार के अवसर बढ़ें। इस योजना का उद्देश्य सीमांत गांवों को पर्यटन के माध्यम से आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाना और पलायन रोकना है।मुख्य बिंदु:बगोरी गांव को वाइब्रेंट विलेज के रूप में विकसित किया जा रहा है।पर्यटन, सांस्कृतिक heritage, और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

    प्राकृतिक सौंदर्य स्थल, जैसे सेब के बगीचे और पर्वतीय नजारे हैं।योजना के तहत सड़क, आवास, ऊर्जा, स्वास्थ्य, और शिक्षा की सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।यह विकास सीमांत क्षेत्र की सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता में मदद करेगा।

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस परियोजना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

    इस योजना के तहत उत्तरकाशी के 8 गांवों को विकसित किया जा रहा है, जिनमें बगोरी प्रमुख है। इसका उद्देश्य स्थानीय लोगों के लिए रोजगार सृजन और पर्यटन को बढ़ावा देना है ताकि यहां के लोग अपने गांवों में ही रहना पसंद करें और पलायन न हो। यह कदम उत्तराखंड के ग्रामीण विकास और सीमा सुरक्षा दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है

  • उत्तरकाशी विवेक सिहं सजवाण

    11 दिनों बाद जोशियाड झील से बरामद हुआ लापता पत्रकार का शव ।।

    एसडीआरएफ पुलिस और आपदा प्रबंधन की संयुक्त टीम ने ढूंढा शव

    पिछले 11 दिनों से उत्तरकाशी से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता डिजिटल पत्रकार राजीव प्रताप का शव जोशियाडा झील से बरामद हुआ हो गया।


    रविवार को आपदा प्रबंधन अधिकारी के निर्देशानुसार आपदा प्रबंधन की (QRT) टीम के द्वारा गंगोरी क्षेत्र भागीरथी नदी में खोजबीन की जा रही है ।
    एसडीआरएफ,एनडीआरएफ, टीम, तथा चिन्यालीसौड़ गोताखोर टीम के द्वारा गंगोरी से लेकर जोशियाडा झील तक अलग-अलग स्थानों में खोजबीन की है ।


    जोशियाडा झील के बैराज से शव को निकाला है।
    बता दें कि 18 सितंबर को रात से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता है ये घर से निकले थे और अगले दिन उनकी कार भागीरथी नदी के किनारे मिली लेकिन आज तक उनका कोई पता नहीं चल पाया था। इस घटना के बाद परिवार और स्थानीय जनता गहन चिंता एवं असमंजस में थे।

    सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार , एनडीआरएफ के गजराज सिंह, पुलिस कांस्टेबल रंजीत मौके पर पहुंचे है।


    इधर  भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, डुंडा प्रमुख राजदीप परमार, पालिकाध्यक्ष चिन्यालीसौड़ मनोज कोहली श्याम, जिला पंचायत सदस्य दीपेन्द्र कोहली, पूर्व प्रमुख शैलेन्द्र कोहली, प्रेस क्लब अध्यक्ष उत्तरकाशी चिरंजी सेमवाल जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष विवेक सिंह सजवाण, समेत सभी पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने डिजीटल पत्रकार राजीव प्रताप के मौत पर गहरा दुखद व्यक्त किया है।

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    उत्तरकाशी से बड़ी खबर है,जहां 18 सितंबर की रात करीब 11 बजे से गंगोरी क्षेत्र से लापता हुए पत्रकार की तलाश आज फिर तेज कर दी गई है। 28 सितंबर की सुबह से एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और चिन्यालीसौड़ गोताखोर टीम नदी के अलग-अलग हिस्सों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

    जानकारी के अनुसार, गंगोरी से लेकर चिन्यालीसौड़ झील तक विभिन्न स्थानों में गोताखोरों और बचाव दल की मदद से तलाशी अभियान जारी है। आपदा प्रबंधन अधिकारी के निर्देश पर क्यूआरटी टीम भी मौके पर जुटी हुई है और भागीरथी नदी के किनारे-किनारे गहन स्तर पर खोजबीन की जा रही है।रेस्क्यू टीमों का कहना है कि पूरी कोशिश की जा रही है ताकि लापता पत्रकार का जल्द से जल्द सुराग मिल सके।

  • उत्तरकाशी  विवेक सिंह सजवाण

    उत्तरकाशी पुलिस ने थाना मोरी की टीम के नेतृत्व में हरियाणा निवासी 21 वर्षीय अमन शर्मा को मोरी, नेटवाड़ रोड पर देई पुल के पास अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। युवक के कब्जे से कुल 327 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 8,000 रुपये है।


    यह कार्रवाई ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशामुक्त अभियान के तहत की गई। गिरफ्तारी के बाद युवक के विरुद्ध थाना मोरी में NDPS Act 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।

            👇पुलिस टीम:👇

    👉 थानाध्यक्ष मोरी: रणवीर सिंह चौहान

    👉कांस्टेबल: अनिल तोमर

    👉कांस्टेबल: गणेश सिंह