• उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    अतिथियों का हरियाली छुपुकी  और वाघयंत्रो से हुआ स्वागत

    मेले में कला और संस्कृति खेल में उत्कृष्ट कार्य करने पर किया सम्मानित


    उत्तरकाशी: जिले के यमुना घाटी में नौगांव में आयोजित रवांई लोक महोत्सव के तीसरे दिन भी रवाँल्टी लोक के कई आयाम देखने को मिले। शुद्ध रूप से लोक की विभिन्न विधाओं को मंच पर प्रस्तुत किया गया। खास बात यह रही कि हर दिन के जैसे आगंतुक और अतिथियों का स्वागत “हरियाली छुपुकी ” और स्थानीय वाद्ययंत्रों से किया गया है। जबकि पांडाल में सजे केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की चित्र प्रदर्शनी को देखने लोग उमड़ पड़े।


    कार्यक्रम सम्पन्न के मुख्य अतिथि पहुंचे विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान , कार्यक्रम अध्यक्ष पुरोला क्षेत्र के विधायक दुग्धेश्वर लाल, भाजपा नेता श्याम डोभाल, पूर्व चेयरमैन अनुपमा रावत शशिमोहन रावत, चंडी प्रसाद बेल और टीम रवांंई लोक महोत्सव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया है।


    कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विकास नगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि मेला सिर्फ मिलाप ही नहीं करने का सादन नहीं बल्कि हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।


    उन्होंने रवांई लोक महोत्सव के द्वारा आयोजित मेला में स्थानीय बोली परंपराओं को प्रोत्साहित करने की सराहना की है।
    इस दौरान रवांई लोक महोत्सव में कला और संस्कृति ,पत्रकारिता अन्य कला, खेल एवं साहसिक, उत्कृष्ट कार्य करने साहित्य लिए दिनेश रावत, चित्र कला में जगमोहन बंगाणी, पत्रकारिता के लिए दिनेश रावत, उधेमता
    के क्षेत्र में जयराज बिष्ट, महेक चौहान को खेल के क्षेत्र में सम्मानित किया गया है।


    दूसरी ओर मंच पर जब लोक कलाकार पहुंचे तो एकबारगी दर्शक भी अपनी अपनी जगह थिरकने को बाध्य हो गए। क्योंकि दर्शकों को कलाकारों के साथ नृत्य और गायन स्वस्फूर्त सम्मिलित होना लाजमी था कि हर गीत और हर नृत्य में स्थानीयता की स्पष्ट झलक दिख रही थी। लोक गायक रतियानंद पंवार के प्रेम गीतों ने युवा दिलों को पांडाल में नाचने के लिए मजबूर कर दिया। सुदूर मोरी से चैन सिंह रावत के नेतृत्व में पहुंची धौंसा की टीम ने लोक बाध्य यंत्रों के साथ जो सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी है वे दर्शकों को युग युगों तक याद रहेगी। धौंसा, ढोल, रणसिंग़ नगाड़े की जुगलबंदी के साथ नृतकों का नृत्य देखने लायक था। लोक गायक रूपी राणा ने अपने छोड़े गीत से मौजूद दर्शकों के आंखों में आंसू भर दिए तो युवाओं की दिल की धड़कन बढ़ा दी। जबकि रवांई घाटी के प्रसिद्ध लोक गायक संदीप जागरी ने अपने जागरों से मौजूद दर्शकों को झूलने ने कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके अलावा महोत्सव में रवांई की वेश भूषा पर हुए फैशन शो ने यह जता दिया कि अपनी परंपरागत ड्रेस में कितना सुखद अहसास हो सकता है।

    फैशन शो में बीना, मीरि विकास, रिंकी, शर्मिला, मोमन लाल, विजेंद्र सिंह रावत, आयुष नौटियाल, सुनिता नौटियाल, प्राची असवाल, आदि  ने भाग लिया है।
    इसके अलावा पति दास द्वारा ढोल की धुन पर जो एक सी बढ़कर एक लोकधुन अपने छोड़े गीत के साथ प्रस्तुत किया उसे दर्शक देखते ही रह गए। अधिकांश दर्शकों के रिएक्शन बता रहे थे कि उन्होंने यह विद्या देखी नहीं है।

    तीन दिवसीय रवांई लोक महोत्सव रविवार को संस्कृति, भाषा और पर्यटन को बढ़ावा दिया, वहीं रवांल्टी कवि सम्मेलन, पारंपरिक नृत्य-गीत और स्थानीय उत्पादों के स्टॉल्स , रवांई के पारंपरिक पकवान
    आकर्षण का केंद्र रहे, जिसमें स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रवांई की समृद्ध विरासत को दर्शाया। इस  महोत्सव  में  स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, और इसका उद्देश्य रवांई क्षेत्र की पहचान और परंपराओं को सहेजना था। 
    शशिमोहन रावत,  दिनेश रावत, महावीर सिंह रवांल्टा , प्रदीप रावत, स्वतंत्री बंधानी, जिला पंचायत सदस्य विजय बंधाणी,जशोदा राणा,आशिता डोभाल,गोलू डोभाल ,
    सभासद ललिता नौटियाल,नरेश नौटियाल मौजूद रहे।
    कार्यक्रम का सफल संचालन दूरदर्शन के उद्घोषक प्रेम पंचोली और साहित्यकार दिनेश रावत ने संयुक्त रूप से किया है।

  • उततरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने वाला न्याय पंचायत खेल महाकुंभ–2025 शुरू

    धौन्तरी (उत्तरकाशी)। पीएम श्री कमला राम नौटियाल राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज धौन्तरी में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ–2025  का शुभारंभ गरिमामयी माहौल में किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि  जिला पंचायत सदस्य सदस्य श्रीमती प्रियंका रावत,विद्यालय के प्रधानाचार्य शांति प्रसाद नौटियाल, पीटीए अध्यक्ष रमेश सौन्दाल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर  किया गया। ।

    मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीम भावना व नेतृत्व कौशल विकसित करने के साथ नशे व नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखने का सशक्त माध्यम हैं।

    इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य  शांति प्रसाद नौटियाल, पीटीआई अध्यक्ष  रमेश सौन्दाल, ज्येष्ठ प्रमुख प्रतिनिधि  अब्बल सिंह राणा, ग्राम पंचायत भेटियारा के प्रधान  हिमांशु नौटियाल तथा बड़ी संख्या में अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित रहे।समस्त खिलाड़ियों, शिक्षकगण व आयोजन टीम को

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    उत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे पर चुंगी बडे़थी मारूती शोरूम के पास नंबर UK010 A 3090 वाली कार दीवार से टकराने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चार लोग घायल।जिसमे दो लोग हालत गंभीर बताई जा रही है।

      108 एम्बुलेंस  से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

    कार अचानक दीवार से टकराई, जिससे चार सवार घायल हुए। दो को गंभीर चोटें आईं, बाकी की हालत स्थिर है। सभी घायलों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी में देर रात्रि भर्ती किया गया

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    सांकरी/उत्तराकाशी 24 दिसम्बर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शांकरी में आयोजित केदारकांठा पर्यटन तीर्थाटन शीतकालीन महोत्सव में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पर्यटन नगरी सांकरी में आयोजित विंटर फेस्टिवल का विधिवत शुभारंभ करते हुए पर्यटक दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    मुख्यमंत्री ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सांकरी केवल एक गांव नहीं, बल्कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति का जीवंत संग्रहालय है। पहली बार सांकरी आगमन पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के स्नेह और उत्साह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां की पारंपरिक लकड़ी की वास्तुकला, लोकगीत, लोकनृत्य और सरल पहाड़ी जीवनशैली उत्तराखंड की विशिष्ट पहचान को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव उत्तराखंड की आस्था, संस्कृति, परंपरा और स्वाभिमान का उत्सव होने के साथ-साथ “विकास भी–विरासत भी” की सोच को साकार करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शीतकालीन यात्रा के आह्वान के बाद केदारकांठा,हर्षिल,औली,मुनस्यारी और सांकरी जैसे क्षेत्रों में शीतकालीन पर्यटन को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है, जिससे सीमांत गांवों में पलायन रुक रहा है और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतकालीन पर्यटन से लोक कलाकारों, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय उत्पादों को नया बाजार मिलेगा। युवा ट्रेकिंग गाइड, होम-स्टे, होटल और पर्यटन से जुड़े कार्यों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क,बिजली और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। उत्तरकाशी में पार्किंग निर्माण,सड़क परियोजनाएं,पुरोला उप जिला चिकित्सालय और तिलोथ विद्युत गृह जैसी योजनाएं इसका उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा टनल हादसे का उल्लेख करते हुए कहा कि 17 दिनों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की संवेदनशीलता और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों, कानून व्यवस्था और पारदर्शिता को मजबूत कर रही है। समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, सख्त भू-कानून और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति से उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है। मुख्यमंत्री ने जनता से शीतकालीन पर्यटन को जन आंदोलन बनाने और उत्तराखंड को समृद्ध व आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग का आह्वान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विंटर फेस्टिवल में विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन किया।

    कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश लाल ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न मांगों का एक मांग पत्र सौंपा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक द्वारा एक विस्तृत एवं लंबी सूची सौंपी गई है,जिसे वह अपने साथ ले जा रहे हैं। सभी मांगों का परीक्षण कर यथा संभव घोषणाओं में शामिल किया जाएगा। तटाउ महाविद्यालय सड़क मार्ग को भी घोषणा में सम्मिलित करेंगे। क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि हरकीदून,केदारकांठा, भराड़सर,देवक्यारा,चांईशील और सरूताल जैसे विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का मुख्य केंद्र बिंदु पर्यटन नगरी सांकरी है। इसी उद्देश्य से यहां विंटर फेस्टिवल का आयोजन किया गया है,ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को यहां की समृद्ध संस्कृति,खान-पान,रहन-सहन और पारंपरिक मेहमाननवाजी से रूबरू कराया जा सके। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन व्यवसाय को नई गति मिलेगी और सांकरी का नाम विश्व पर्यटन मानचित्र पर और अधिक प्रसिद्ध होगा। इस अवसर पर विधायक ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र के विकास के लिए अनेक मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा।

    इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत रमेश चौहान,जिलाध्यक्ष भाजपा नागेंद्र चौहान,दर्जा राज्य मंत्री जगत सिंह चौहान,प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान,सीडीओ जयभारत सिंह,एसडीएम मुकेशचंद रमोला, पूर्व विधायक मालचंद, ब्लाक प्रमुख रणदेब राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सतेंद्र सिंह राणा,मंडल अध्यक्ष शांकरी राजीव कुंवर, मोरी प्रेम चौहान,पुरोला रामचंद्र पंवार,ओबीसी मोर्चा चंडी प्रसाद बेलवाल,परशुराम जगूड़ी,भगत सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह देवजानी, मुकेश टम्टा, लोकेंद्र कंडियाल,जगमोहन सिंह, कृपाल राणा, नारायण सिंह चौहान,त्रेपन सिंह राणा सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, स्थानीय लोग,जनप्रतिनिधि, पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग एवं पर्यटक उपस्थित रहे।

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    महात्मा गांधी मनरेगा कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार डुंडा में राजस्थान व हिमाचल के आधार पर समायोजन के संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें ब्लॉक के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

    मुख्यमंत्री पूर्व में की गई नियमितीकरण समान कार्य समान वेतन आदि फैसले का का स्वागत किया गया प्रेस वर्क प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमें सरकार पर पूर्ण विश्वास है की सरकार मनरेगा कर्मिको के हित में उचित निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा बार-बार अस्वाशित किया गया। वही माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा मनरेगा कर्मिको के हित  में  निर्णय दिया गया।


    उन्होने कहा कि अपनी मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों ने पूर्व में कई बार आंदोलन, धरना–प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम किए हैं, इसके बावजूद अभी तक समुचित निर्णय की प्रतीक्षा जारी है।


    जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष योगेश व्यास संजय भट्ट, कृष्ण पाल,धनपाल,शैलेश धनंजय,दिलाराम,अनिल सेमवाल, चैन सिंह,गिरीश, संतोष,धर्मेंद्र, सुमन टम्टा आदि सम्मिलित थे।

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण
    आराकोट (उत्तरकाशी), 20 दिसंबर।
    दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्र आराकोट में शनिवार को न्याय पंचायत स्तरीय शिविर में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में की गई। शिविर में 1450 से अधिक लोगों ने भाग लिया और 20 से अधिक समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही किया गया।अभियान के माध्यम से दूरस्थ गांवों में रहने वाले लोगों को गृह क्षेत्र में ही सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिल रहा है। डीएम प्रशांत आर्य ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे और प्रशासन स्वयं लोगों के द्वार तक पहुंचे।

    शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया👇
    👉राजस्व विभाग ने 40 प्रमाण पत्र जारी किए।
    👉ग्राम्य विकास विभाग ने ₹30 लाख के 4 चेक वितरित किए और 133 लोगों को लाभ पहुंचाया।
    👉कृषि विभाग ने 62 लघु कृषि यंत्र वितरित किए
    👉 उद्यान विभाग ने 40 उद्यान कार्ड दिए
    👉।समाज कल्याण विभाग ने 26 पेंशन प्रकरणों को स्वीकृत किया।
    👉स्वास्थ्य विभाग ने 46 लोगों की जांच व दवा वितरण किया और आयुष विभाग ने 80 लोगों का परीक्षण किया।
    👉विद्युत विभाग ने 35 शिकायतों का समाधान किया और सेवायोजन विभाग ने 110 युवाओं को रोजगार परामर्श दिया


    ।जिलाधिकारी ने परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत 10 किसानों को कृषि उपकरण तथा छह गांवों को 18 अग्निशामक उपकरण वितरित किए।
    उन्होंने घोषणा की कि 24 जनवरी 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आराकोट में स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग का संयुक्त शिविर आयोजित किया जाएगा।

    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख रणदेव सिंह राणा, उपजिलाधिकारी पुरोला मुकेश चंद्र रमोला, पीडी अजय सिंह, सीवीओ एचएस बिष्ट, सीएओ एसएस वर्मा, न्याय पंचायत नोडल अधिकारी योगेंद्र सिंह, बीडीओ मोरी शशिभूषण बिंजोला सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    ग्रामसभा पैंथर में पूर्ण शराब बंदी को लेकर प्रस्ताव परित

    विकास खंड डुंडा के ग्राम सभा पैंथर की पहली आम बैठक में विभिन्न प्रस्तावों के साथ मधनिषेध को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा व प्रस्ताव भी परित किया गया ।

    ग्राम सभा की आम बैठक में  अग्रीम विकास कार्यों के प्रस्तावों के

    अलावा मधनिषेध को लेकर परित प्रस्ताव मे शादी समारोह आदि में शराब परोसने पर 50000 का जुमार्ना तैय किया गया हैं ।

    प्रस्ताव में यह भी तैय किया गया  कि शराब परोसने व बेचने वाले सामाजिक बहिष्कार भी किया जायेगा ।

    बैठक में प्रधान सुंदर लाल ,शरतमा देवी ,शरदा देवी ,नागेन्द्र सिहं ,पिंकी ,रेशमा देवी ,गीता , सोबत सिहं ,भगवान सिंह ,दर्शन आदि ग्रामीण उपस्थित थे ।

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह  सजवाण

    गंगोत्री हाईवे पर ताबांखाणी सुरग के बाहर कूडा डंपिंग जोन को हटाने को लेकर गोपीनाथ सिहं रावत ने अपने साथीयों के साथ हनुमान चौक पर श्रीदेव सुमन की मूर्ति के सम्मुख अनिश्चित कालीन धरना प्रारंभ कर दिया ।  उन्होंने उत्तर काशी नगर के मुख्य द्वार पर फैले कचरें का निस्तारण होने तक धरना करने की बात कही । ज्ञात हो नगरपालिका उत्तर काशी के द्वारा नगर एकत्रित कचरें को तांबाखाणी सुरग के बाहर रखा जाता है ।

    जिसके चलते सुरग से आने जाने वाले लोगों को भारी दुर्गध का सामना करना पडता है । सुरंग के अंदर पैदल चलने वाले    लोगों को साँस लेने मे दिक्कत होती है । ऐसा नही है कि इससे पूर्व भी कई सामाजिक ,राजनैतिक संगठन भ कूडे की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर चुके है । लेकिन स्थिति में सुधार नही हुआ । आन्दोलनकारियों का आरोप हैं  सालों कूडा  अवैध डंपिग जोन में कूडा इकट्ठा कर आम जन की  सेहत से खिलवाड़ किया जा है ।

    इतना ही नही कूडा भागीरथी नदी में भी फेका जा रहा है । गोपीनाथ रावत नें माँग कि शहर के कूडे संग्रह का वैज्ञानिक प्रबंधन प्रणाली लागू करने ,डोर टू डोर कूडा संग्रहण  प्रणाली लागू  करने सहित छः सूत्री माँगों पर सकारात्मक कार्रवाई होने पर अनिश्चितकालीन  धरना खत्म किया जायेगा । धरना स्थल पर यूकेडी के वरिष्ठनेता विष्णु पाल सिंह रावत , संतोष सेमवाल , गोपाल राणा ,सिद्धार्थ राणा , दीपक परमार ,विकास विजलवाण ,शुभम पँवार, सुमित बधानी ,विपिन पुरी ,देवेंद्र शाह , शिवम भंडारी आदि मौजूद रहे ।

  • मेरे सज्ञान मे आज आया है कि दो दिन पहले कुछ समाचार पोर्टल पर मेरे नाम व अध्यक्ष पत्रकार संघ के नाम से खबर  प्रकाशित हुई थी जो की  मेरा अधिकारीक वायन नही है । न ही मैने सुनील थपलियाल व प्रकाश रांगड को लेकर प्रेस नोट जारी किया । न ही उक्त दोनो साथियों के प्रति व्यक्तिगत टिप्पणी की गयी थी ।  जिसका मैं खडन करता हूँ । मैं किसी पर व्यक्तिगत आरोप लागने का पक्षधर नही हूँ । 

    पत्रकार  सुनील थपलियाल से मेरे वयक्तिगत मधुर संबध व वर्षों पुरानी मित्रता भी है ।  प्रकाश रांगड मेरे छोटे भाई जैसा ही है । मुझे खेद है ऐसा समाचार मेरे नाम से कैसे प्रकाशित हो गया ? जब कि मेरे द्वारा ऐसा बयान दिया ही नही गया ।  मैं और सुनील थपलियाल भाले दो अलग अलग संगठनो के अध्यक्ष है ।

    कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकता है लेकिन मन भेद नही हैं । मैं किसी के भी प्रति व्यक्तिगत टिप्पणी के सख्त खिलाफ हूँ । यदि आप दोनो साथी की भावना आहत हुई हो तो मै क्षमा प्रार्थी हूँ । ये आदर्श परंपरा भी नही है । सभी साथियों से अपील करता हूँ वयक्तिगत आरोप न लगाये ,इससे हमारा वयक्तित्व भी प्रभावित होता है ।भूलवश या अज्ञानवश जिन साथीयों ने समाचार प्रकाशित किये ।उन सब की तरफ से भी क्षमा प्रार्थी हूं । विवेक सिहं सजवाण , अध्यक्ष पत्रकार संगठन उत्तरकाशी ।

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    जन सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता करने का आह्वान


    जिले की पांच उत्कृष्ट हस्तियों को मिला पत्रकार सम्मान।।


    जिला पत्रकार संघ एवं प्रेस क्लब उत्तरकाशी की डायट  बड़कोट में आयोजित वार्षिक सम्मान समारोह के दूसरे दिन  बतौर मुख्य अतिथि के रूप जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, विशिष्ट अतिथि
    रामप्रसाद बहुगुणा, थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक कठैत के प्रतिनिधि एस आई  दिगम्बर रावत,  व कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार गंभीर पाल सिंह परमार ने की ।  

    कार्यक्रम का शुभारंभ  दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
    जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष विवेक सजवाण के द्वारा एवं प्रेस क्लब उत्तरकाशी अध्यक्ष चिरंजी सेमवाल  ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह व शोल भेंट कर स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने कहां की जिसका कोई आकार नहीं होता उसकी खोज कर लाता वही पत्रकार  उन्होंने पत्रकारों को इस आयोजन की बधाई देते हुए जन सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता करने का आह्वान किया।


    समारोह के दौरान  जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियां को सम्मानित किया गया।
    जिनमे  नौगांव तुनाल्का में दिव्यांग जानों के लिए पूरा जीवन समर्पित करने वाले दंपत्ति विजय जोशी और विरेंद्र जोशी, नौगांव के पालूका गांव के बागवान कलम सिंह राणा, प्रगतिशील किसान, रेड राईस लैडी नाम से मशहूर श्रीमती स्वतंत्री बंधानी को उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला पत्रकार संघ एवं प्रेस क्लब उत्तरकाशी के द्वारा सम्मानित किया गया।



    समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता महावीर पंवार, विजय सिंह, पूर्व प्रधान पौंटी विनोद  समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे हैं।


    इस मौके पर प्रेस क्लब उत्तरकाशी शंकर दत्त घिल्डियाल, जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष विवेक सिंह सजवाण, प्रेस क्लब अध्यक्ष उत्तरकाशी चिरंजीव सेमवाल, गंभीर सिंह परमार, कुंवर साहब सिंह कलूडा,


    जिला पत्रकार संघ के महासचिव सूर्य प्रकाश, महासचिव प्रेस क्लब उत्तरकाशी दिगवीर सिंह बिष्ट,सुभाष बडोनी, रवि रावत, मनमोहन भट्ट, कीर्ति निधि सजवाण, सुमित कुमार, डॉ विजेंद्र पोखरियाल, राजेन्द्र थपलियाल,  कैलाश रावत, गोपाल सिंह, रोहित बिजल्वाण, दीपेन्द्र कलूडा, प्रताप सिंह, शैलेन्द्र भंडारी, गणेश जोशी
    समेत दर्जनों  पत्रकार उपस्थित रहे। मंच का संचालन वरिष्ठ पत्रकार सुरेश रमोला ने किया ।