• उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी ).
    चिन्यालीसौड़ में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर और आसपास का क्षेत्र समर्थकों की भीड़ से भरा रहा।

    राजनीतिक गलियारों में इसे आगामी यमुनोत्री विधानसभा चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। ऐसा समझा जा रहा है कि मनवीर चौहान भारतीय जनता पार्टी से यमुनोत्री विधानसभा सीट पर चुनावी दावेदारी पेश कर सकते हैं। ऐसे में चिन्यालीसौड़ में हुआ यह कार्यक्रम उनके संभावित चुनावी अभियान की शुरुआत और शक्ति परीक्षण के रूप में देखा जा रहा है।

    कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों और संगठन को मजबूत करने को लेकर अपनी बात रखी। वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह नजर आया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि टिकट की दौड़ में भाजपा के भीतर प्रतिस्पर्धा के बीच मनवीर चौहान का यह जन संवाद संगठनात्मक मजबूती का संदेश देता है।

    गौरतलब है कि उत्तराखंड में नेतृत्व कर रही भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संगठन आगामी चुनावों को लेकर लगातार ज़मीनी गतिविधियाँ तेज कर रहा है। इसी क्रम में चिन्यालीसौड़ का यह कार्यक्रम यमुनोत्री क्षेत्र की राजनीति में नई हलचल के संकेत दे रहा है।

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    उत्तरकाशी,  भटवाड़ी तहसील अंतर्गत ग्राम सिल्ला में आज सुबह श्री शैलेन्द्र पुत्र मंगल सिंह की छानी में भीषण आग लगने से 6 पशुओं की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

    राजस्व उप निरीक्षक भेलाटिपरी ने बताया कि प्रातः लगभग 8:40 बजे आग की सूचना मिली। उक्त अग्निकांड में 1 भैंस, 3 बैल, 1 गाय और 1 गाय का बछड़ा सहित कुल 6 पशु मारे गए।

    गौशाला को भी पूरी तरह नष्ट होने की जानकारी है। सौभाग्य से कोई मानवीय हानि नहीं हुई।राजस्व उप निरीक्षक और पशु चिकित्सा टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं। आग के कारणों की जांच जारी है।

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    उत्तरकाशी / जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उत्तरकाशी के तत्वाधान मे   बिरजा इण्टर कालेज चिन्यालीसौड,  विकासखंड चिन्यालीसौंड में एक दिवसीय विशेष आपदा संबंधी जन-जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में  672 छात्र- छात्राओं व विद्यालय कार्मिकों ने सहभागिता की।

    आपदा प्रबन्धन मास्टर ट्रेनर, वन विभाग टीम व क्यूआरटी टीम के सहयोग से भूकंप सुरक्षा, खोज-बचाव उपकरणों की जानकारी , प्राथमिक उपचार सीपीआर, स्ट्रेचर मेकिंग, वनाग्नि एवं घरेलू तथा वन्यजीवों से बचाव संबंधी जानकारी, सैटेलाइट फोन, रस्सी गांठ( रोप नोट्स) तकनीक तथा आपातकालीन टोल-फ्री नंबरों आदि पर जन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम सैद्धांतिक एवं प्रयोगात्मक रूप से प्रदान किया गया।

    उक्त कार्यक्रम के दौरान आपदा पंपलेट भी अधिक जानकारी अर्जित करने हेतु वितरित किए गए तथा भूदेव ऐप डाउनलोड  भी कराया गया।


    जन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक  विपिन पंवार एवं प्रधानाचार्य   शंकर दत्त घिल्डियाल , अमित पंवार, तथा अन्य विद्यालय कार्मिक भी उपस्थित रहे ।

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    उत्तरकाशी के विकास खंड पुरोला की नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख एवं पूर्व विधायक मालचंद की पुत्रवधू निशिता शाह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को थाना पुरोला में निशिता शाह के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 212, 216, 229(2) एवं 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


    मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है। जांच के दौरान यह स्पष्ट होना शेष है कि लगाए गए आरोपों में कितनी तथ्यात्मकता है और मामले की वास्तविक स्थिति क्या है।
    गौरतलब है कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रमाण पत्र से जुड़े एक प्रकरण को लेकर ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद से ही निशिता शाह विवादों में घिरी हुई हैं। इस प्रकरण से जुड़े वित्तीय अधिकारों के सीज किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।



    मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए ब्लॉक प्रमुख निशिता शाह ने कहा कि उनके विरुद्ध पहले से ही आधा दर्जन से अधिक मामले विभिन्न न्यायालयों एवं माननीय उच्च न्यायालय में लंबित हैं, जिनमें वे नियमानुसार न्यायालय में उपस्थित हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि एक ही मामले को बार-बार अलग-अलग स्तरों पर उलझाया जा रहा है, जिसकी मंशा समझ से परे है।
    निशिता शाह ने कहा👇
    “मुझे बार-बार परेशान किया जा रहा है, लेकिन मुझे न्यायालय पर पूरा विश्वास है। मैं न्यायालय का पूरा सम्मान करती हूं, दूध का दूध और पानी का पानी होगा।”

    मामले में निशिता शाह के ससुर एवं पूर्व विधायक मालचंद ने भी न्यायालय पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और राजनीतिक विरोधियों को अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है। इसी कारण उन्हें कानूनी मामलों में उलझाकर परेशान किया जा रहा है।

    पुरोला थाना अध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ब्लॉक प्रमुख निशिता शाह के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी गई है और जांच पूर्ण होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

  • उत्तरकाशी विवेक सिहं सजवाण
    स्वर्गीय लाखी राम सिहं सजवान राजकीय इंटर कॉलेज, डुंडा में 26 जनवरी के अवसर पर गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पॉइंट अध्यक्ष कीर्ति नृत्य सजवान, एसएमसी अध्यक्ष तीरथ राम भट्ट, विद्यालय प्रधानाचार्य निर्मल शाह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।  विद्यालय के प्रधानाचार्य के द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।
    कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण, कविता पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें भारत की एकता, अखंडता और संविधान की महत्ता को दर्शाया गया। छात्रों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
    इस अवसर पर प्रधानाचार्य निर्मल शाह ने अपने संबोधन में संविधान के मूल्यों, नागरिक कर्तव्यों और छात्रों की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का युवा ही देश का भविष्य है और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
    कार्यक्रम में समस्त शिक्षकगण, विद्यालय कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। समारोह शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


    स्वर्गीय लाखी राम सिहं सजवाण राजकीय इंटर कॉलेज, डुंडा में 26 जनवरी के अवसर पर गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीटीऐ अध्यक्ष कीर्तिनिधि सजवाण, विशिष्ट अतिथि एसएमसी अध्यक्ष तीरथ राम भट्ट, विद्यालय प्रधानाचार्य निर्मल शाह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।  विद्यालय के प्रधानाचार्य के द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।


    कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण, कविता पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें भारत की एकता, अखंडता और संविधान की महत्ता को दर्शाया गया।

    छात्रों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।


    इस अवसर पर प्रधानाचार्य निर्मल शाह ने अपने संबोधन में संविधान के मूल्यों, नागरिक कर्तव्यों और छात्रों की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का युवा ही देश का भविष्य है और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

    कार्यक्रम का संचालन मनवीर सिंह पंवार के द्वारा किया गया


    कार्यक्रम में समस्त शिक्षकगण, विद्यालय कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। समारोह शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण


    तय समय में पूरा करें निस्तारण: डीएम का सख्त निर्देश



    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार देर शाम नगर पालिका परिषद बाडाहाट क्षेत्र के अंतर्गत तांबाखानी टनल के निकट चल रहे कूड़ा उठान कार्य का औचक निरीक्षण कर धरातलीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

    जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कूड़े के निस्तारण कार्य में तेज़ी लायी जाए और उसे निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित किया जाए ताकि आस-पास के क्षेत्रों में दुर्गंध और प्रदूषण की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छता मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


    जिलाधिकारी ने लीगेसी वेस्ट के प्रबंधन और रिसाइकिलिंग प्रक्रिया की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी , एमएसटी कंस्ट्रक्शन को मशीनों और कार्मिकों की संख्या बढ़ाने और आसपास नियमित फॉगिंग व कीटनाशक छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • Uttarkashi Vivek Singh Salwan

    राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी दिनेशचंद्र जोशी की अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना डुण्डा द्वारा विकास खण्ड सभागार में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती बबिता शाह ने कार्यक्रम का संचालन किया, जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी सोयब हुसैन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा चौहान, श्रीमती पमिता थपलियाल, वन स्टैंप सेंटर से श्रीमती आशा, आराधना सेमवाल, सुनीता पंवार, मिशन शक्ति से आशा भारद्वाज, विकास खण्ड भटवाड़ी से सेक्टर सुपरवाइजर मन्जू गुसाईं, ग्राम प्रधान वीरपुर श्रीमती जमना देवी आदि उपस्थित रहीं।

    सर्वप्रथम खण्ड विकास अधिकारी दिनेशचंद्र जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सोयब हुसैन, परियोजना अधिकारी बबिता शाह एवं अन्य सहयोगियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री सूचिता बिष्ट एवं सहयोगी ने स्वागत गीत से शुरुआत की।

    डुण्डागाव प्रथम-द्वितीय आंगनबाड़ी केंद्र की जसवन्ती जोशी एवं इन्दूबाला के बच्चों ने गीत-नृत्य प्रस्तुत किए। पुराना बाजार केंद्र से अक्षांत ने गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, उन्हें उपहार से सम्मानित किया गया।राजकीय इंटर कॉलेज डुण्डा की उत्कृष्ट बालिकाओं—अंजली, अनुराधा, आकृति, ओमनी, रितिका, वादिनी, देवांशी—को सर्टिफिकेट एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    अव्याश (माता: श्रीमती सविता) का अन्नप्राशन संस्कार खण्ड विकास अधिकारी के हाथों संपन्न हुआ, जबकि श्रीमती राधिका का गोदभराई श्रीमती पुष्पा चौहान ने कराया। रंगोली प्रतियोगिता में 7 बालिकाओं को मेडल-सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया।बाल विकास परियोजना डुण्डा की 40 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं 5 सहायिकाओं को भी मेडल-सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।

    जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी ने केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया।अपने सम्बोधनों में खण्ड विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्रीमती पुष्पा चौहान, पमिता थपलियाल एवं ग्राम प्रधान जमना ने बालिका दिवस की महत्ता एवं कार्यक्रम पर प्रकाश डाला।

    सेक्टर सुपरवाइजर विजयलक्ष्मी तोपवाल, बिमलदेई रमोला, कल्पना नेगी, ब्लॉक समन्वयक सूरजकान्त, अनुसेवक सुरेशलाल एवं अर्जुना चौहान (संचालनकर्ता) भी उपस्थित रहे। जलपान के साथ कार्यक्रम समापन हुआ।

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    उत्तरकाशी नगर पालिका परिषद ने किया 5 वर्षों के लिए प्रतिबंध

    नगर क्षेत्र के तांबाखानी में वर्षों से लगे कूड़े के ढेर के मामले में नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट, उत्तरकाशी ने बड़ा और कड़ा फैसला लिया है।
    पालिका की आपातकालीन बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए कूड़ा निस्तारण में गंभीर लापरवाही बरतने वाली फर्म मै० जीरो वेस्ट इनकॉरपोरेशन को नगर पालिका परिषद उत्तरकाशी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्य से 5 वर्षों के लिए प्रतिबंधित  कर दिया गया है।


    स्थलीय निरीक्षण और फाइल अवलोकन में हुआ खुलासा
    बैठक में प्रस्तुत स्थलीय निरीक्षण रिपोर्ट और अभिलेखीय रिकॉर्ड के अनुसार यह सामने आया कि
    फर्म के कार्यकाल में पिछले 7–8 वर्षों के दौरान तांबाखानी क्षेत्र में हजारों टन कूड़ा और RDF एकत्रित किया गया,
    जबकि अनुबंध के अनुसार कूड़े का समुचित निस्तारण किया जाना था,
    लेकिन निस्तारण के स्थान पर कूड़े के ढेर लगाए गए, जिससे नगर को गंभीर स्वच्छता संकट झेलना पड़ा।


    पालिका द्वारा अंतिम नोटिस दिए जाने के बावजूद भी संबंधित फर्म द्वारा निर्धारित तिथि तक 1 प्रतिशत कार्य भी प्रारंभ नहीं किया गया, जिसके बाद यह कठोर निर्णय लिया गया।


    बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय
    दिनांक 21 जनवरी 2026 को आयोजित आपातकालीन बोर्ड बैठक में
    तांबाखानी में शेष कूड़े एवं RDF का निस्तारण नगर पालिका द्वारा स्वयं कराया जाएगा,
    निस्तारण की लागत फर्म की रोकी गई/पेंडिंग धनराशि से वसूली जाएगी, तथा लागत अधिक होने की स्थिति में राजस्व माध्यम से वसूली की जाएगी।

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    उत्तरकाशी / बहुत दिनों के सूखे के बाद मौसम की पहली  के चेहरे पर मुस्कान लौक आयी है । हिमालयी क्षेत्रो में बड़ी संख्या में लोग बागवानी व कृषि से जुडे हुए है । खासकर  सेब के बागवान वर्फवारी न होने से खासे चिंतित थे । सेब की अच्छी  फसल के लिए वर्फवारी होना आवश्यक होता हैं ।  मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार  पश्चिमी विछोप के चलते भारी बारिश व वर्फवारी की संभावना वयक्त की गयी थी ।

    जिला प्रशासन ने भी संबधित विभागों को वयवस्थाओं को चुस्त दुरस्त रखने के आदेश दिये थे । जनपद उत्तरकाशी के मोरी आरकोट , राडी , झाला, हरसिल , धौतरी चौरंगीखाल आदि  क्षेत्र में भारी वर्फवारी की संभावना के चलते वर्फ हटाने के लिए मशीनों की वयस्था के लिए पीडब्ल्यूडी, एन एच को आदेश दिये थे ।

    चूंकि उत्तर काशी का माघमेला 24 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है । जिसमें  बडी़ संख्या में ग्रामीण  मेले मे सम्मलित होने आ रहे हैं । जिनमें  महिलाएं ,बच्चे ,बूढे भी सामिल है । ऐसे में कोई अप्रिय घटना न घटित हो इसे लेकर जिला प्रशासन एल्ट मोड में है । 

    जनपद उत्तरकाशी के मोरी ,जखोल, हरसिल, राडी ,यमुनोत्री, गंगोत्री, धराली ,चौरंगी खाल आदि क्षेत्रो भारी वर्फवारी की सूचनाएं प्राप्त हो रही है ।  

    वर्फवारी के चलते पर्यटन कारोबारीयों के चेहरे भी खिल उठे हैं ।  उत्तरकाशी के वर्फवारी वाले क्षेत्रों में बड़ी संख्या में  वर्फवारी का आंनद लेने के लिए देशी विदेशी  पर्यटक पहाड़ों पर आते हैं ।

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    10 हजार की घूस के साथ अमीन रंगें हाथों पकडा गया 

    उत्तरकाशी /  राज्य बनने बाद भी उत्तराखंड में भष्ट्राचार रूकने का नाम नही ले रहा हैं ।  आम आदमी बेलगाम भष्ट तंत्र से परेशान है । सरकार के सुशासन के तमाम दाबें खोखले साबित हो रहे हैं ।

    आज इस एक बानगी देखने को जब लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड भटवाड़ी कैंप कार्यालय में तैनात अमीन को देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने आज (गुरुवार) को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।



    एक स्थानीय शिकायतकर्ता ने विजिलेंस विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि अमीन टीकाराम नौटियाल सड़क निर्माण में काटी गई उसकी जमीन के मुआवजे की फाइल आगे बढ़ने के लिए दस हजार रुपए रिश्वत मांग रहा है। विजिलेंस ने अपने स्तर से शिकायत की गुप्त जांच कराने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया।

    आज देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने आरोपी को दस हजार रुपए रिश्वत लेते रंग हाथ गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद विजिलेंस टीम आरोपी को अपने साथ देहरादून ले गई।