• उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    उत्तराखंड के रामनगर स्थित लग्जरी ‘Red Roof Inn’ (रेड रूफ इन) होटल में चल रही एक आलीशान शादी की खुशियां उस वक्त Chaos (अफरा-तफरी) में बदल गईं, जब वर-वधु पक्ष को पता चला कि उनके लाखों रुपये के कीमती जेवर गायब हो चुके हैं। यह कोई मामूली चोरी नहीं थी, बल्कि एक ऐसी Calculated Conspiracy (सोची-समझी साजिश) थी जिसे एक ‘पॉश’ महिला ने अंजाम दिया। शादी की भीड़ और शोर का फायदा उठाकर, एक ‘फर्जी मेहमान’ ने पूरे समारोह को अपनी Criminal Activity का केंद्र बना लिया। लेकिन उत्तराखंड पुलिस की मुस्तैदी ने इस High-profile Theft का पर्दाफाश चंद घंटों में ही कर दिया।


    इस Organized Crime की Deep Analysis करें तो आरोपी महिला की Modus Operandi (काम करने का तरीका) बेहद प्रोफेशनल थी। शुभांगी पांडे नामक यह महिला नैनीताल के एक प्रतिष्ठित इलाके से ताल्लुक रखने का दावा करती है, जिससे किसी को उस पर शक न हो। उसने शादी में एक वीआईपी मेहमान का भेष धारण किया और Jewelry Caskets (गहनों के बक्से) पर हाथ साफ कर दिया। जब गहने गायब होने की खबर फैली, तो होटल में Pandemonium (हंगामा) मच गया। पुलिस ने तुरंत रिस्पॉन्स देते हुए होटल को Sealing (चारों तरफ से घेराबंदी) कर दिया और एक-एक मेहमान की Security Screening शुरू की।


    Investigative Perspective से देखें तो शुभांगी पांडे की गिरफ्तारी किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी। जब पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे रोका, तो उसके बैग की तलाशी में वह सब कुछ मिल गया जो गायब हुआ था। बरामद जेवरों की कीमत लाखों में बताई जा रही है। पुलिस अब इस बात की Deep Investigation कर रही है कि क्या वह किसी Inter-district Gang का हिस्सा है। अक्सर ऐसी चोरियों में एक Recce Group (जासूसी दल) होता है जो पहले होटल और मेहमानों की प्रोफाइलिंग करता है, और फिर कोई ‘सभ्य दिखने वाला चेहरा’ वारदात को अंजाम देता है।


    Sociological and Security Perspective की बात करें तो यह घटना Wedding Management और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। वीआईपी शादियों में अक्सर पहचान पत्र (ID checks) नहीं होते, जिसका फायदा अपराधी उठाते हैं। पुलिस ने Hotel Management और आयोजकों के लिए एक Red Alert जारी किया है। उत्तराखंड पुलिस का कहना है कि अपराधी अब अपनी पहचान छिपाने के लिए Sophisticated Attire (महंगे कपड़े) और अच्छी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि वे भीड़ में घुल-मिल सकें। शुभांगी पांडे फिलहाल सलाखों के पीछे है और उसे Judicial Custody में भेजने की तैयारी चल रही है।
    यह रिपोर्ट साफ़ करती है कि Ramnagar Wedding Theft Case हम सभी के लिए एक Wake-up Call है। खुशियों के माहौल में ‘सतर्कता’ ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। शुभांगी पांडे की गिरफ्तारी ने एक बड़े गिरोह के पर्दाफाश की उम्मीद जगाई है। पुलिस की इस Swift Action ने न केवल लाखों की संपत्ति बचाई, बल्कि एक परिवार की खुशियों को मातम में बदलने से भी रोक लिया। सवाल अब भी वही है— “अगली शादी में, क्या आप अपने आसपास के ‘अजनबियों’ को गौर से देख रहे हैं?”

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    हिमालय की बर्फीली गोद में विराजमान भगवान शिव के प्रमुख एवं पवित्रतम तीर्थस्थल, श्री केदारनाथ धाम के कपाट आगामी वर्ष श्रद्धालुओं के लिए खुलने जा रहे हैं। बाबा केदार के भक्तों के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि धाम के पवित्र पट खुलने की तिथि की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।



    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026, को सुबह 8 बजे दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इस दिव्य अवसर पर धाम में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और भव्य अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि हिमालय की इस ऊंचाई पर बाबा केदार की विधिवत पूजा करने से भक्तों के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं और उन्हें अक्षय पुण्य एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है।


    देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु हर वर्ष इस पवित्र यात्रा में सम्मिलित होते हैं। ऐसे में इस तिथि की घोषणा ने सभी शिवभक्तों में उत्साह की लहर दौड़ा दी है। यात्रा को सुचारू, सुरक्षित और भव्य बनाने के लिए प्रशासन एवं मंदिर समिति ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं।

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    मौजूदा रावल भीमाशंकर लिंग ने नांदेड़ में घोषित किया अपना उत्तराधिकारी


    उखीमठ: पंचकेदार में प्रमुख भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम को महाशिवरात्रि पर अपना 325वां रावल मिलेगा।
    वर्तमान रावल भीमाशंकर लिंग ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद पर शिवाचार्य 42 वर्षीय शांति लिंग (केदार लिंग) को अपना उत्तराधिकारी चुना है।


    महाशिवरात्रि पर नांदेड़ स्थित अपने मठ में केदारनाथ के वर्तमान रावल 70 वर्षीय भीमाशंकर लिंग ने कहा कि वे स्वास्थ्य कारणों से अब केदारनाथ के रावल का पद संभालने में असमर्थ हैं। इसलिए वे अपने शिष्य शिवाचार्य शांति लिंग (केदार लिंग) को अपना उत्तराधिकारी घोषित करते हैं।


    रावल के इस लिखित बयान की विधिवत घोषणा 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में की जाएगी। कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के साथ ही की जाएगी। इस दौरान डंगवाड़ी, भटवाड़ी, चुनी-मंगोली, किमाणा एवं पचौली डुंगर सेमला के हक-हकूकधारी एवं दस्तूरधारी ग्रामीण भी मौजूद रहेंगे।

  • उत्तरकाशी विवेक सिहं सजवाण

    उत्तरकाशी बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती बबिता शाह के निर्देशन में विकास खंड डुण्डा के सभागार में ‘पोषण भी-पढ़ाई भी’ अभियान के तहत नवचेतना एवं आधारशिला पाठ्यक्रम का तृतीय दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

    अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के मास्टर ट्रेनर शोभित सिंह रावत ने 61 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गर्भवती महिलाओं से शिशु देखभाल, दिव्यांगता की पहचान व उपचार तथा पोषण पर वीडियो के माध्यम से उपयोगी प्रशिक्षण दिया। दिव्यांग बच्चों की जल्द पहचान और उपचार पर विशेष जोर दिया गया।

    इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती कल्पना बिष्ट और अर्जुना चौहान उपस्थित रहीं। यह प्रशिक्षण उत्तरकाशी के ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के स्वास्थ्य व शिक्षा स्तर को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा।

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    उत्तरकाशी /मानदेय बढा़ने को लेकर भोजन माता व आशाकार्यकत्रीयों  ने जिला मुख्यालय उत्तरकाशी की सडको पर राज्य सरकार के खिलाफ जलूस प्रदर्शन किया । बड़ी संख्या में भोजनमाता व आशा कार्यकत्रीयो नें आँल इंडिया ट्रेंड यूनियन के बैनर तले जिला मुख्यालय कार्यालय में भी धरना प्रदर्शन किया ।  प्रदर्शन कारी कर्मी 2000 में दम नही, 26000  से कम नही , जो सरकार निकम्मी है वे सरकार बदलनी है के नारे लगा रहे थे ।

    प्रदर्शनकारी ने सरकार पर कर्मीयों के  शोषण करने का भी  आरोप लगाया । आशाओं ने आरोप लगाते हुये कहा सरकार हम से समय समय पर विभिन्न कार्य लेती है । लेकिन उस के मुकाबले मानदेय बहुत कम दे रही है । हम गाँवो में स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है । लेकिन सरकार हमारी आजीविका के प्रति गम्भीर नही है । हमें केवल आंशिक मनदेय ही दिया जा रहा है । वही भोजन माताओं ने भी पूरे समय विधालय में रहने के बाद भी मात्र 3000 ही मानदेय दिये जाने को स्वयं का शोषण ही करार दिया । 

    भोजनमाताऐं इस बात से आक्रोशित दिखी कि छात्र संख्या कम होने पर भोजनमाताओं को नौकरी से हटाया  जा रहा है ।  सम्मानजन ढंग से विदाई भी नही दी जाती है । आशा कार्यकत्रीसंगठन की कोषाध्यक्ष ने कहा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढाओं तो कहती है लेकिन हमारी साथ न्याय नही कर रही है ।

       आशा संगठन की अध्यक्ष रेखा नौटियाल नें सरकार पर शोषण का आरोप लगाते हुए   26000 तक मानदेय दिये जाने की माँग की ।  । आशा कार्यकर्ताओं व भोजनमाताओं ने उत्तरकाशी मुख्यालय की सड़कों  पर जलूस   में  सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुई  जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुँच कर धरने पर बैठ गयी ।   इस अवसर कामरेड महावीर प्रसाद भट्ट, रेखा नौटियाल, संतोषी देवी आदि बडी संख्या में   आशा कार्यकत्री व भोजनमाताऐं उपस्थित रही ।

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    16 फरवरी को राजभवन घेराव की तैयारी

    उत्तरकाशी, जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी ने आज पार्टी कार्यालय में अखिल भारतीय राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन उत्तराखंड के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं और अंगवस्त्रों से भव्य स्वागत किया।

    जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत और पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, शीशपाल सिंह पोखरियाल तथा जिलाध्यक्ष पपेन्द्र सिंह नेगी का विशेष सम्मान किया। संगठन ने सभी का आभार जताया।बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने सुझाव दिए और आगामी 16 फरवरी को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राजभवन घेराव की रणनीति पर चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम सफल बनाने का निर्देश दिया गया।

    कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष राणा, सेवादल संयोजक कमल सिंह रावत, कनकपाल परमार, महावीर सिंह रावत, सूर्या बल्लभ नौटियाल,

    दिवाकर भट्ट, नवीन भंडारी, पवित्रा राणा, एकादशी भारती, सूरज रावत, सुधीश पंवार, चंदन पंवार, भगवान चंद शाह, मनोज राही, रमन कठैत आदि उपस्थित रहे।

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों,कर्मचारियों को लगाई कड़ी फटकार

    अनुपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तलब।

    उत्तरकाशी / जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने मंगलवार सांय विकास भवन में संचालित विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय के बाद भी कार्यालय में उपस्थित नहीं पाए गए। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित सभी कार्मिकों का स्पष्टीकरण लेने के कड़े निर्देश दिए।



        निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने सभी विभागों की गहनता से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने पंचायती राज विभाग और सहकारिता विभाग के अधिकारियों को कार्य की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए। तथा संचालित कार्यों की जानकारी नही होने और संतोषजनक उत्तर नही देने पर नियमानुसार कार्यवाही करने की चेतावनी दी।

    जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों  को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।  सहकारिता विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अमीनो की कारगुज़ारी की प्रगति पर कड़ी नाराज़गी जताई और तियां सहकारी समिति के तहत निर्माणाधीन गोदाम और केंद्रीय उपभोक्ता भंडार में प्रस्तावित पुस्तकालय की विस्तृत रिपोर्ट प्रतुत करने के निर्देश दिए। तथा रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराने तक सम्बंधित का वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिये।



       समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने छात्रवृत्ति, पेंशन सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित न रहे। जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और वितीय प्रगति जानी। जिलाधिकारी ने विकास भवन में आरडब्ल्यूडी द्वारा किए जा रहे मरम्मतीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया और तय समय के भीतर गुणवत्तापूर्ण  निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने महिला बाल विकास विभाग की एकल महिला स्वरोजगार योजना से संबंधित पत्रावली को  तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए।



    जिलाधिकारी विकास भवन में संचालित सभी विभागों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर की स्वच्छता और बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को अनिवार्य रूप से प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य न करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और इस प्रकार के औचक निरीक्षण भविष्य में भी जारी रहेंगे।



    निरीक्षण में परियोजना निदेशक डीआरडीए अजय सिंह उपस्थित रहे।

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    उत्तरकाशी जिले के तहसील डुण्डा, पट्टी भण्डारस्यूं के ग्राम जुणगा में पूजार गांव/घण्डयालधार तोक में आज 09 फरवरी 2026 को भालू ने अचानक हमला कर दिया। ग्राम जुणगा के निवासी श्री मकानी सिंह भंडारी पुत्र केन्द्र सिंह भंडारी पर यह हमला हुआ, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

    ग्राम प्रधान जुणगा ने दूरभाष के माध्यम से इस घटना की सूचना दी है। घायल मकानी सिंह को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मखाल ले जाया जा रहा है।

    स्थानीय प्रशासन को सूचित कर दिया गया है।ग्रामीण क्षेत्रों में वन्यजीवों के बढ़ते खतरे ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है।

  • उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

    उत्तरकाशी जिले के तहसील डुण्डा, पट्टी भण्डारस्यूं के ग्राम जुणगा में पूजार गांव/घण्डयालधार तोक में आज 09 फरवरी 2026 को भालू ने अचानक हमला कर दिया। ग्राम जुणगा के निवासी श्री मकानी सिंह भंडारी पुत्र केन्द्र सिंह भंडारी पर यह हमला हुआ, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

    ग्राम प्रधान जुणगा ने दूरभाष के माध्यम से इस घटना की सूचना दी है। घायल मकानी सिंह को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मखाल ले जाया जा रहा है।

    स्थानीय प्रशासन को सूचित कर दिया गया है।ग्रामीण क्षेत्रों में वन्यजीवों के बढ़ते खतरे ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है।

  • उत्तरकाशी विवेक सिहं सजवाण

    उत्तरकाशी, 7 फरवरी 2026: विदेशी पर्यटकों को होटल में ठहराने के नियमों का उल्लंघन करते हुए कोतवाली बडकोट क्षेत्र के दोबाटा में होटल शिवम के स्वामी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।दिसंबर 2025 के अंत में होटल स्वामी ने बिना पुलिस या LIU को सूचना दिए और फॉर्म सी भराए 11 विदेशी नागरिकों को अपने होटल में रुकवाया था।

    पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर गहन छानबीन के बाद 6 फरवरी को The Immigration and Foreigners Act, 2025 की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में आगे की विधिक और विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।एसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया, “बडकोट क्षेत्र के होटल में बिना पुलिस की जानकारी के 11 विदेशी नागरिकों को ठहराने पर होटल स्वामी के खिलाफ अभियोग दर्ज कर विवेचना जारी है। साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।”

    नियमो का पालन अनिवार्य👇
    आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम, 2025 पुराने कानूनों को एकीकृत कर जाली दस्तावेजों और डिजिटल निगरानी पर जोर देता है। होटल, रिसॉर्ट, होमस्टे या गेस्ट हाउस में विदेशी नागरिक ठहरने पर 24 घंटे के अंदर फॉर्म सी के माध्यम से IVFRT पोर्टल पर सूचना देना जरूरी है।

    उत्तरकाशी पुलिस होटल, रेस्टोरेंट और धर्मshalाओं की लगातार जांच कर रही है। चारधाम यात्रा 2026 को देखते हुए सभी प्रतिष्ठानों से अपील की गई है कि पर्यटकों, तीर्थयात्रियों और विदेशियों का विवरण व आईडी के साथ रजिस्टर करें। यह सुरक्षा और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक है