उत्तरकाशी /विवेक सिंह सजवाण

सीoओo उत्तरकाशी द्धारा किया गया थाना धरासू का अर्धवार्षिक निरीक्षण

पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी,  जनक सिंह पंवार द्वारा आज  थाना धरासू का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। जिसमे उनके द्वारा थाना परिसर एवं बैरिकों की साफ-सफाई का जायजा, भोजनालय, हवालात, शस्त्रागार व कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों का बारिकी से अवलोकन किया गया। थाने पर उपलब्ध शस्त्रों का निरीक्षण करते हुए जवानों की शस्त्र हैण्डलिंग भी जांची गयी।

आपदा उपकरणों का निरीक्षण कर उपकरणों को हर समय तैयारी/चालू हालात में रखने के निर्देश दिये गये। थाने पर लम्बित माल मुक़दमाती के निस्तारण एवं लम्बित शिकायतों/प्रार्थना पत्रों एवं विवेचनाओं का गुण-दोष के आधार पर निस्तारण हेतु प्रभारी निरीक्षक एवं विवेचकों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान उनके द्वारा समस्त थाना स्टाप का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याएं पूछी गयी एवं उनके निस्तारण का आश्वासन दिया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार, व0उ0नि0  अनूप नयाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Posted in , ,

Leave a comment