
गंगोत्री धाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा अपर जिलाधिकारी (एडीएम) मुक्ता मिश्र ने की है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि 15 अप्रैल तक सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। इसमें विद्युत विभाग को गंगोत्री में ट्रांसफार्मर लगाने, पोल ठीक करने और पेड़ों की लोपिंग का कार्य शामिल है। इसके अलावा, बीआरओ को चढ़ेथी में सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ।

यात्रा के लिए अन्य तैयारियों में जल संस्थान द्वारा 12 वाटर एटीएम और 86 हैंडपंप सुचारू करना, स्वच्छता के लिए सुलभ द्वारा 400 शौचालय सीटों की व्यवस्था, और मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा 17 अप्रैल तक चेक पोस्ट पर स्वास्थ्य टीमें तैनात करना शामिल है।
गंगोत्री धाम यात्रा 19 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और 10 नवंबर 2026 तक चलेगी ।

