
पुरोला (उत्तरकाशी): तहसील पुरोला के अंतर्गत थली नौगांव के पास एक आल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। इस हादसे में वाहन चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
शुक्रवार दोपहर लगभग 12:30 बजे ‘डेल्टा’ के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तहसील पुरोला के थली नौगांव के पास एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) और स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

मौके पर पहुँची बचाव टीमों ने पाया कि वाहन में केवल चालक ही सवार था। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि चालक की मौके पर ही जान चली गई। पुलिस और SDRF की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को रेस्क्यू कर बाहर निकला गया।
पुलिस प्रशासन द्वारा मृतक की पहचान की जा रही है और परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

