उत्तरकाशी जनपद की पुलिस ने एक बार फिर आम जनता की अमानत को सुरक्षित उनके हाथों तक पहुँचाकर विश्वास कायम किया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान, SP श्रीमती कमलेश उपाध्याय ने ₹4 लाख की बाजार कीमत वाले 19 स्मार्टफोन्स को उनके असली मालिकों के सुपुर्द किया। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर स्वामियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
यह सफलता कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस की टीम को भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से मिली है। इस तकनीक के जरिए गुमशुदा फोन्स को ट्रैक कर बरामद किया गया।

SP की अपील: सावधानी ही बचाव है👇


इस अवसर पर SP श्रीमती कमलेश उपाध्याय ने नागरिकों को सचेत करते हुए कहा, “आजकल मोबाइल का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में भी हो रहा है। इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति से पुराना मोबाइल खरीदने से बचें। हमेशा अधिकृत दुकानों से ही फोन खरीदें और उसका बिल व IMEI नंबर संभालकर रखें।” उन्होंने बताया कि जिले के हर थाने और साइबर स्टेशन पर मोबाइल रिकवरी के लिए विशेष टीमें सक्रिय हैं।


कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीमती भावना कैंथोला, निरीक्षक अभिसूचना विकास नौटियाल और पुलिस की टेक्निकल टीम के सदस्य मौजूद रहे।

ऐसे करें गुम मोबाइल की शिकायत👇
सबसे पहले नजदीकी थाने या पोर्टल पर e-FIR दर्ज करें।
भारत सरकार के पोर्टल http://www.ceir.gov.in पर जाकर रिपोर्ट दर्ज करें।
शिकायत के लिए मोबाइल बिल, आईडी प्रूफ और पुलिस रिपोर्ट अनिवार्य है।
पोर्टल पर फोन  जाता है और ट्रैकिंग आसान होती है

Trending