
जनपद के विकासखंड डुंडा के मां रेणुका मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। हिंदुओं को जागृत करने और सनातन संस्कृति के प्रचार का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम गो-पूजन से शुरू हुआ। डुंडा की महिलाओं ने ढोल-दमाऊं पर पारंपरिक रासो-तांदी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। पौराणिक कथाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आयोजकों ने बताया कि धर्म रक्षा और सनातन संस्कृति बढ़ाने के लिए पूरे भारत में ऐसे सम्मेलन हो रहे हैं। जिला स्थापना दिवस मेले के दौरान यह आयोजन खासा चर्चित रहा। ब्रह्मचारी आशुतोष प्रकाश ने कहा, “यह हिंदू संगठनों को एकजुट करने का आह्वान है। समाज, संस्कृति और परंपराओं का त्रिवेणी संगम है यह। सनातनी हिंदुओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए
