
यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा-नौगांव के निकट स्टोन क्रेशर के पास भयानक हादसा। डूईंक गांव से मार्केट लौट रही नेक्सोन कार (UK07HA3697) अचानक अनियंत्रित हो गई और यमुना नदी में समा गई।कार में सवार दोनों युवक – तुषार खत्री (25), पुत्र दिनेश खत्री और अजय (26), पुत्र निजाम सिंह – निवासी डूईंक, डामटा, नौगांव – मौके पर ही दर्दनाक मौत के शिकार हो गए।

थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत ने बताया कि शुक्रवार दोपहर यह हादसा हुआ। SDRF ने शवों को नदी से निकाल लिया है।

पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।हादसे की खबर फैलते ही डूईंक गांव और आसपास शोक की लहर दौड़ गई।

