
उत्तरकाशी, 27 फरवरी 2026: तहसील बड़कोट के ग्राम सुनाल्डी में सुबह करीब 9:15 बजे एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। 55 वर्षीय श्रीमती मीना देवी पत्नी ऐन सिंह वॉशरूम में वाटर हीटिंग रॉड से पानी गर्म कर रही थीं,

तभी अचानक करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।परिजनों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट ले जाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में बिजली के उपकरण की खराब वायरिंग सामने आ रही है।ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सुरक्षा के प्रति लापरवाही के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से तत्काल जांच और सुरक्षा जागरूकता अभियान की मांग की

