24 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगा भव्य मेला

उत्तरकाशी जिले के डुंडा ब्लॉक के डुंडा गांव स्थित रेणुका मंदिर परिसर में जनपद स्थापना दिवस का भव्य आयोजन हो रहा है। यह मेला 24 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगा।

माता रेणुका के प्रांगण में डुंडा ब्लॉक के 12 देवी-देवताओं की डोलियां पहुंचीं, जिनका ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप सिंह परमार व माता रेणुका की डोली ने हार्दिक स्वागत किया।

मेले का शुभारंभ कचरू देवता और माता रेणुका की डोलियों द्वारा रिबन काटकर किया गया।इस बार मेले में सरकारी स्टॉलों का शानदार रूप दिख रहा है, जिससे स्थानीय जनता को लाभ के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी।

बता दें, 24 फरवरी 1960 को टिहरी जनपद से उत्तरकाशी जिले का गठन हुआ था।

इस अवसर पर आयोजित मेले के साथ जिला अपने 65 वर्ष पूर्ण कर 66वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष नगेन्द्र सिंह चौहान, मंत्री महावीर सिंह, मातली जिला पंचायत सदस्य, डुंडा गांव प्रधान सोरभ रावत, वीरपुर प्रधान जमना देवी, पंडित गांगधर जोशी और बीडीओ दिनेश चंद जोशी ने शिरकत की।

Trending