उत्तरकाशी  / गोपाल विधा मंदिर लदाड़ी  में त्रिवेणी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ।जिसमें प्रदर्शनी को तीन भागो में प्रदर्शित किया था । प्रथम भाग चित्रकला का था  , जिसमे छात्रों नें विभिन्न प्रकार के  चित्रों  व उत्तराखंडी ऐपण कला को प्रदर्शन किया था ।, वही द्वितीय भाग में शैक्षणिक प्रदर्शनी में विज्ञान  ,भाषा विषय के माडलों को छात्रों द्वारा प्रदर्शित किया गया । क्राफ्ट में जरिये छात्रों द्वारा कलाकृतियों का निर्माण आकर्षक का केंद्र रहा । जिन प्लास्टिक की पुरानी अनुपयोगी बोतलों को कट कर सजावटी सामाग्रियां तैयारी की गई थी ।

वही दूसरी तरह रंग तरंग में छात्रों द्वारा सजीव साँस्कृतिक प्रस्तुतिकरण  रही ।  कार्यक्रम में छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था । छात्र अपने माडलो.के प्रदर्शन को लेकर बहुत उत्साही दिख रहे थे । आगंतुकों  को माडलों के विषय में  बहुत  उत्साह  से विस्तार पूर्वक बता भी रहे थे । प्रदर्शनी में सभी वर्ग के छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया था ।

  वही विधालय के प्रवेश द्वार पर ही छात्र औषधि पौधे लिये बैठे थे । आगंतुकों को पौधों के उपयोग के विषय में जानकारीयाँ उपलब्ध करवा रहे थे । छात्रों द्वारा बर्तनों पर सुंदर ऐपण कला का भी प्रदर्शन किया गया था । वही गंगा नदी के छोटे छोटे पत्थरों पर आकृति भी बनाकर सजीव रूप प्रदान किया गया था । 

आंगतुकों नें कार्यक्रम के आयोजन सफल  प्रयास की  शिक्षकों की प्रशसा की । त्रिवेणी क्रार्यक्रम का उदधाटन ममता पँवार ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ने किया । इस अवसर पर पालिका की सभासद वंदना नौटियाल , विधालय के प्रधानाचार्य विकास सेमवाल , स्वर्णकार सगंठन के जिला सचिव अजीतपाल सिहं पँवार , लोकेंद्र प्रसाद सेमवाल ,पत्रकार संगठन के अध्यक्ष विवेक सिहं सजवाण , बड़ी सँख्या में छात्र छात्रा ,  अभिभावक व विधालय के सभी  शिक्षक  उपस्थित रहें ।

Trending