
उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण
पीएम श्री कमलराम नौटियाल राजकीय इंटर कॉलेज धौंतरी में वार्षिक उत्सव एवं पुरातन छात्र मिलन कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रियंका रावत रहीं। विभागीय अधिकारी, संभ्रांत जनता, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में पुरातन छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। प्रधानाचार्य शांति प्रसाद नौटियाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर शैक्षिक-सहशैक्षिक उपलब्धियों, खेलकूद, एनएसएस, स्काउट-गाइड, विज्ञान गतिविधियों एवं सामाजिक सरोकारों का विवरण दिया। उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप कौशल विकास, व्यावसायिक शिक्षा एवं नवाचार कार्यक्रमों पर जोर दिया।छात्र-छात्राओं के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका मन मोह लिया।

उत्कृष्ट विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को सम्मानित किया गया। संचालन संस्कृत प्रवक्ता राजेश पनियाल, गंभीर सिंह एवं डॉ. शंभू प्रसाद नौटियाल ने किया।

राजकीय शिक्षक संघ के जनपद मंत्री बलवंत सिंह असवाल, पूर्व अध्यक्ष अतुल महर, ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजवीर रागड़ एवं ब्लॉक मंत्री दीपक चौहान उपस्थित रहे। सभी ने विद्यालय की प्रगति की सराहना की। शिक्षक-अभिभावक संघ अध्यक्ष श्री रमेश सौंदाल, प्रबंधन समिति अध्यक्ष आनंद स्वरूप एवं संरक्षक चंदन सिंह राणा का विशेष योगदान रहा।

