उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विकास और समस्याओं पर खुलकर चर्चा की।

क्षेत्र पंचायत डुंडा की बीडीसी बैठक में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं पर जोर। जिलाधिकारी ने कहा—यह जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच समन्वय का मजबूत मंच है।

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, यही प्राथमिकता।


              👇मुख्य चर्चा और निर्देश👇
👉ग्राम प्रधान पनोथ और कल्याणी ने सोलर प्लांट व बिजली लाइन शिफ्ट करने की मांग उठाई—जिलाधिकारी ने संयुक्त टीम से स्थलीय निरीक्षण के आदेश दिए।
👉बड़ेथी-खरवा-कव्वाँ मार्ग की खराबी पर लोनिवि ने जेसीबी भेजने का आश्वासन।
👉वीरपुर में कूड़ा निस्तारण के लिए डंपिंग जोन चिह्नित करने के निर्देश।👉बड़ेथी में क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर पर तात्कालिक कार्रवाई
👉जुणगा इंटर कॉलेज के 9.47 लाख के कार्य की जाँच के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी और लघु सिंचाई को निर्देश।
👉जैमर ग्राम में झुके पोल व खुले तार, सौंदी में नई लाइन की मांग पर यूपीसीएल को निरीक्षण और कैंप लगाने के आदेश।

👉सदन मे नालुपानी पटारा मोटर मार्ग को जल्द बनाने को लेकर उठी मांग  लेकर


ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार कहा की सभी सुझावों पर प्राथमिकता से कार्रवाई, पारदर्शी विकास सुनिश्चित।

बैठक में शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, लोनिवि, बिजली समेत तमाम विभागों की योजनाओं पर चर्चा हुई


बैठक मे ज्येष्ठ उप प्रमुख सरिता देवी, कनिष्ठ उप प्रमुख गोपाल अवस्थी, जिला पंचायत सदस्य हीरा लाल शाह समेत ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य। उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा, बीडीओ दिनेश जोशी, सीएमओ डॉ. बी.एस. रावत, सीईओ अमित कोटियाल आदि उपस्थित।

Trending