उत्तरकाशी कीर्ति निधि सजवाण

डुंडा देवीधार में सपनों की उड़ान का भव्य उद्घाटन

उत्तरकाशी, 30 जनवरी 2026: डुंडा ब्लॉक के देवीधार में आज समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत ‘सपनों की उड़ान’ कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख डुंडा  राजदीप सिंह परमार ने किया।

छह न्याय पंचायतों के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किए।कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री शैलेंद्र अमोली, उप शिक्षा अधिकारी श्री राजेश अवस्थी, जनपदीय राजकीय प्राथमिक शिक्षक संगठन के संरक्षक श्री उदय बिष्ट, मंत्री श्री जनक सिंह बिष्ट, अध्यक्ष सतीश रमोला, बीआरसी प्रभारी थनक सिंह बिष्ट, बीआरपी नैदर सिंह नेगी, दीपिका बग्याल, सीआरपी, राजाराम भट्ट, गौरव रावत, लक्ष्मी नेगी आदि उपस्थित रहे।

मंच संचालन लोकेंद्र सेमवाल ने किया।यह आयोजन क्षेत्रीय बच्चों के सपनों को बल देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

Trending