
उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण
उत्तरकाशी, भटवाड़ी तहसील अंतर्गत ग्राम सिल्ला में आज सुबह श्री शैलेन्द्र पुत्र मंगल सिंह की छानी में भीषण आग लगने से 6 पशुओं की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

राजस्व उप निरीक्षक भेलाटिपरी ने बताया कि प्रातः लगभग 8:40 बजे आग की सूचना मिली। उक्त अग्निकांड में 1 भैंस, 3 बैल, 1 गाय और 1 गाय का बछड़ा सहित कुल 6 पशु मारे गए।

गौशाला को भी पूरी तरह नष्ट होने की जानकारी है। सौभाग्य से कोई मानवीय हानि नहीं हुई।राजस्व उप निरीक्षक और पशु चिकित्सा टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं। आग के कारणों की जांच जारी है।

