
उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण
10 हजार की घूस के साथ अमीन रंगें हाथों पकडा गया
उत्तरकाशी / राज्य बनने बाद भी उत्तराखंड में भष्ट्राचार रूकने का नाम नही ले रहा हैं । आम आदमी बेलगाम भष्ट तंत्र से परेशान है । सरकार के सुशासन के तमाम दाबें खोखले साबित हो रहे हैं ।

आज इस एक बानगी देखने को जब लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड भटवाड़ी कैंप कार्यालय में तैनात अमीन को देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने आज (गुरुवार) को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

एक स्थानीय शिकायतकर्ता ने विजिलेंस विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि अमीन टीकाराम नौटियाल सड़क निर्माण में काटी गई उसकी जमीन के मुआवजे की फाइल आगे बढ़ने के लिए दस हजार रुपए रिश्वत मांग रहा है। विजिलेंस ने अपने स्तर से शिकायत की गुप्त जांच कराने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया।

आज देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने आरोपी को दस हजार रुपए रिश्वत लेते रंग हाथ गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद विजिलेंस टीम आरोपी को अपने साथ देहरादून ले गई।

