उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

“जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” तथा ‘प्रशासन चला गांव की ओर’ अभियान के अंतर्गत जिले के विकासखण्ड चिन्यालीसौड़ और डुंडा में 6 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक बहुउद्देशीय शिविरों/जनसुनवाई कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।

इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई के साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराएंगे।


👉विकासखंड चिन्यालीसौड़ की न्याय पंचायत जिब्या में 06 जनवरी को इंटर कॉलेज कोटधार परिसर में शिविर लगाया जाएगा।👉 विकासखंड डुंडा में 07 जनवरी को न्याय पंचायत भेटियारा (इंटर कॉलेज धौंतरी)
👉 08 जनवरी को न्याय पंचायत रायमेर बढेथ (इंटर कॉलेज बढेथ)
👉09 जनवरी को न्याय पंचायत गेवला भंडारस्यू (इंटर कॉलेज गेवला) 👉10 जनवरी को न्याय पंचायत पिपली (इंटर कॉलेज थाती धनारी)   👉सभी शिविर प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होंगे,
जिनमें राजस्व, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास सहित अनेक विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।जिला प्रशासन का कहना है कि इन बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पेंशन, प्रमाण-पत्र, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन, शिकायत निवारण और अन्य आवश्यक सेवाएं गांव के नज़दीक ही सुलभ कराई जा रही हैं। अभियान का उद्देश्य लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर से राहत देते हुए, सुगम और त्वरित सेवा उपलब्ध कराना है।

Trending