
उत्तरकाशी विवेक सिहं सजवाण
आबकारी अधिनियम के तहत आरोपी पर मुकदमा दर्ज, डुण्डा पुलिस टीम ने दिखाई तत्परता
उत्तरकाशी पुलिस का चेकिंग अभियान जारी, चिणाखोली रोड से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध शराब के क्रय-विक्रय पर रोक लगाने के लिए लगातार प्रभावी चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में शुक्रवार की रात्रि को चौकी डुण्डा, कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस की टीम चिणाखोली जाने वाली सड़क के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान शुभम नाम के एक युवक को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 54 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने मौके पर ही कब्जे में ले लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली उत्तरकाशी लाकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह चैकिंग अभियान अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जारी है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह नकेल कसी जा सके
पुलिस टीम👇
👉 चौकी डुण्डा प्रभारी उपनिरीक्षक प्रकाश राणा,
👉कांस्टेबल अनिल कुमार
👉कांस्टेबल राजेन्द्र गोस्वामी

