
उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण
थर्टी फर्स्ट की रात से पहले मनेरी पुलिस की सख्ती, 1.2 लाख की चरस बरामद
एसपी कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर उत्तरकाशी पुलिस अलर्ट, अवैध चरस तस्कर गिरफ्तार
उत्तरकाशी, 31 दिसंबर: नववर्ष एवं 31st के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु एसपी कमलेश उपाध्याय ने पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा है

। डीएसपी जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मनेरी प्रदीप सिंह तोमर के नेतृत्व वाली टीम ने भटवाड़ी मल्ला से सिल्ला मार्ग पर रजनीश राणा (21 वर्ष, निवासी पिलंग उत्तरकाशी) को 602 ग्राम अवैध चरस (मूल्य करीब 1.2 लाख) के साथ गिरफ्तार किया।कानूनी कार्रवाईगिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली मनेरी में NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।

अभियुक्त थर्टी फर्स्ट एवं नववर्ष पर अच्छे मुनाफे से चरस बेचने की फिराक में था। आज उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है, अग्रिम कार्रवाई जारी।
पुलिस टीम👇
👉उ0नि0 निखिल देव चौधरी (प्रभारी चौकी भटवाड़ी)
👉कानि0 सन्दीप भट्ट
👉कानि0 काशीष भट्ट

