
उततरकाशी विवेक सिंह सजवाण
ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने वाला न्याय पंचायत खेल महाकुंभ–2025 शुरू
धौन्तरी (उत्तरकाशी)। पीएम श्री कमला राम नौटियाल राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज धौन्तरी में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ–2025 का शुभारंभ गरिमामयी माहौल में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सदस्य श्रीमती प्रियंका रावत,विद्यालय के प्रधानाचार्य शांति प्रसाद नौटियाल, पीटीए अध्यक्ष रमेश सौन्दाल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। ।

मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीम भावना व नेतृत्व कौशल विकसित करने के साथ नशे व नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखने का सशक्त माध्यम हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शांति प्रसाद नौटियाल, पीटीआई अध्यक्ष रमेश सौन्दाल, ज्येष्ठ प्रमुख प्रतिनिधि अब्बल सिंह राणा, ग्राम पंचायत भेटियारा के प्रधान हिमांशु नौटियाल तथा बड़ी संख्या में अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित रहे।समस्त खिलाड़ियों, शिक्षकगण व आयोजन टीम को

