उत्तरकाशी विवेक सिंह  सजवाण

गंगोत्री हाईवे पर ताबांखाणी सुरग के बाहर कूडा डंपिंग जोन को हटाने को लेकर गोपीनाथ सिहं रावत ने अपने साथीयों के साथ हनुमान चौक पर श्रीदेव सुमन की मूर्ति के सम्मुख अनिश्चित कालीन धरना प्रारंभ कर दिया ।  उन्होंने उत्तर काशी नगर के मुख्य द्वार पर फैले कचरें का निस्तारण होने तक धरना करने की बात कही । ज्ञात हो नगरपालिका उत्तर काशी के द्वारा नगर एकत्रित कचरें को तांबाखाणी सुरग के बाहर रखा जाता है ।

जिसके चलते सुरग से आने जाने वाले लोगों को भारी दुर्गध का सामना करना पडता है । सुरंग के अंदर पैदल चलने वाले    लोगों को साँस लेने मे दिक्कत होती है । ऐसा नही है कि इससे पूर्व भी कई सामाजिक ,राजनैतिक संगठन भ कूडे की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर चुके है । लेकिन स्थिति में सुधार नही हुआ । आन्दोलनकारियों का आरोप हैं  सालों कूडा  अवैध डंपिग जोन में कूडा इकट्ठा कर आम जन की  सेहत से खिलवाड़ किया जा है ।

इतना ही नही कूडा भागीरथी नदी में भी फेका जा रहा है । गोपीनाथ रावत नें माँग कि शहर के कूडे संग्रह का वैज्ञानिक प्रबंधन प्रणाली लागू करने ,डोर टू डोर कूडा संग्रहण  प्रणाली लागू  करने सहित छः सूत्री माँगों पर सकारात्मक कार्रवाई होने पर अनिश्चितकालीन  धरना खत्म किया जायेगा । धरना स्थल पर यूकेडी के वरिष्ठनेता विष्णु पाल सिंह रावत , संतोष सेमवाल , गोपाल राणा ,सिद्धार्थ राणा , दीपक परमार ,विकास विजलवाण ,शुभम पँवार, सुमित बधानी ,विपिन पुरी ,देवेंद्र शाह , शिवम भंडारी आदि मौजूद रहे ।

Trending