उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण
डुंडा मे राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर ब्लॉक सभागर डुंडा में आज भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप सिंह परमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इसके साथ ही उप जिला अधिकारी देवेंद्र शर्मा, खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद जोशी, जिला पंचायत सदस्य बरसाली भारत सिंह बिष्ट चिन्हित आंदोलनकारी एवं गढ़वाल मंडल अध्यक्ष कीर्ति निधि सजवाण, डुंडा के धर्मेंद्र सिंह राणा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

समारोह में राज्य स्थापना के महत्त्व और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला गया।

उपस्थित नेताओं ने राज्य के विकास में जनता की भागीदारी और संवाहन की भूमिका को भी सराहा।

मंच पर मुख्य अतिथि राजदीप सिंह परमार ने कहा कि राज्य की उपलब्धियां हम सबकी सामूहिक मेहनत का परिणाम हैं और हमें आगे भी एकजुट होकर प्रदेश के विकास कार्यों को गति देनी होगी।

खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद जोशी ने स्थानीय विकास योजनाओं की जानकारी दी और जनता को सरकारी योजनाओं से जुड़े रहने की सलाह दी। चिन्हित आंदोलनकारी कीर्ति निधि सजवाण ने आंदोलनकारियों के संघर्ष को याद किया ।

उप जिला अधिकारी देवेंद्र शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग का धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम राजेश नौटियाल, बचन लाल,श्री राम, विजयपाल सिंह राणा, रधुवर सिंह रावत, हेमराज निजोन व अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहै।

Trending