
सिद्धपीठ कमलेश्वर महादेव मंदिर, श्रीनगर (गढ़वाल) में बैकुंठ चतुर्दशी के पर्व पर संतान प्राप्ति की कामना को लेकर देश-विदेश से आए 190 दंपतियों ने पूरे श्रद्धा भाव से ‘खड़ा दीया अनुष्ठान’ किया।

गोधूलि बेला में महंत आशुतोष पुरी जी ने दीपक जलाकर अनुष्ठान की शुरुआत की।
पूरी रात दंपतियों ने हाथ में जलते दीपक थामे भगवान शिव से संतान सुख की कामना की। मान्यता है कि सिद्धपीठ कमलेश्वर में खड़ा दीया अनुष्ठान करने से निःसंतान दंपतियों की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।

इस वर्ष उत्तराखंड के साथ ही दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, चंडीगढ़, बेंगलुरु और अमेरिका तक से श्रद्धालु इस पुण्य पर्व में शामिल हुए।

