
उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण
प्रेस क्लब उत्तरकाशी की आज एक आम बैठक आहुत की गई। बैठक में वर्तमान अध्यक्ष चिरंजीव सेमवाल द्वारा अपने निजी कार्यों की व्यस्तता का हवाला दिया गया। और संगठन के कार्यों के लिए उपस्थिति की असमर्थता जताई गई। जिसके बाद सर्वसम्मति से संगठन के उपाध्यक्ष जगमोहन चौहान को 6 माह के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही 3 नए सदस्यों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई।

संगठन में पहली महिला रितिका शाह द्वारा सदस्यता लेने पर संगठन द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस दौरान वर्तमान अध्यक्ष चिरंजीव सेमवाल, वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेसक्लब संरक गंम्भीर पाल परमार, महासचिव दिगवीर सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष सूर्य प्रकाश, राजेंद्र थपलियाल, ठाकुर सुरेंद्र पाल परमार, मनमोहन भट्ट, गजेन्द्र चौहान, मनमोहन राणा समेत
कुमारी रितिक शाह समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे है।

