उत्तरकाशी विवेक सिहं सजवाण

उत्तरीकाशी जनपद में नशा मुक्त अभियान के तहत मनेरी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, कोतवाली मनेरी पुलिस टीम ने शनिवार देर शाम गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चैकिंग के दौरान बार्सू गांव की ओर से आ रहे एक युवक को रोका।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 302 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामराज सिंह राणा (25 वर्ष) पुत्र हुकम सिंह राणा निवासी क्षेत्रीय ग्राम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आज उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी  जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक मनेरी  प्रदीप सिंह तोमर के नेतृत्व में की गई

👇कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
👉उपनिरीक्षक निखिल देव चौधरी, चौकी प्रभारी भटवाड़ी
👉कांस्टेबल संदीप भट्ट
👉कांस्टेबल काशीष भट्ट
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी  द्वारा सभी थाना/कोतवाली प्रभारियों और SOG टीम को दीपावली पर्व को देखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखने और बैरियर व चेक पोस्ट पर सघन चैकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

Trending