
उत्तरकाशी विवेक सिहं सजवाण
उत्तरकाशी जनपद के डुंडा विकासखंड के अंतर्गत सेक्टर धनारी-1 एवं 2 में आठवां पोषण समापन दिवस के अवसर पर स्पंदन बीआरसी जडीढुमका में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत उदालका के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान महेन्द्रपाल शाह ने की।

इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाइज़र श्रीमती कल्पना बिष्ट ने मोटे अनाजों से बने व्यंजनों, फल, सब्जियों और दालों में पाए जाने वाले पोषक तत्वों जैसे विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा और फाइबर की जानकारी दी।

सुपरवाइज़र अर्जुना चौहान ने विभागीय योजनाओं के बारे में बताया और अधिक से अधिक लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलने वाले टीएचआर, कुक्ड फूड, बाल प्लस और आंचल अमृत दुग्ध के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में श्रीमती शीलादेवी की गोदभराई भी सम्पन्न की गई। सुपरवाइज़र जयवन्ती नोटियाल ने 1000 सुनहरे दिवस और संस्थागत प्रसव के महत्व पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि संस्थागत प्रसव से जच्चा और बच्चा दोनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और विभागीय लाभ मिल सकेंगे।कार्यक्रम में स्वच्छता और स्तनपान से जुड़ी जागरूकता पर भी चर्चा की गई।

मौके पर बीआरसी से अर्जुन सिंह बिष्ट, गणेश चमोली (सीआरसी), दीपिका बगयाल (बीआरसी), निधि नेगी (सीआरपी), नौरसिंह (बीआरसी), प्रगति नेगी (सीआरसी), सूर्यमणि (बीआरसी) एवं प्लान इंडिया से श्रीमती बिमला देवी उपस्थित रहीं। इसके अलावा सुपरवाइज़र श्रीमती बिमला देवी रमोला और विजयलक्ष्मी तोपवाल भी मौजूद रहीं।ग्राम प्रधान महेन्द्रपाल शाह ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रत्येक ग्राम स्तर पर आयोजित किए जाने चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक और लाभान्वित हो सकें। उन्होंने आज के सफल आयोजन की सराहना की।

