
उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण
उत्तरकाशी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा रविवार 21 सितम्बर को विभिन्न पदों हेतु आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर उत्तरकाशी पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है।

पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार एवं पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट देवेन्द्र सिंह नेगी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को अलर्ट रहते हुए परीक्षा को पूर्णतः पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।
👆परीक्षा केन्द्र डुंडा 👆
जनपद में कुल 20 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित हो रही है। व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए क्षेत्र को 2 सुपर जोन, 3 जोन और 7 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पुलिस की टीमें केंद्रों पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं। अभ्यर्थियों को चेकिंग और फ्रिस्किंग के उपरांत ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना को समाप्त किया जा सके।

