
उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रभावित धराली गांव एवं आसपास के क्षेत्रों के सेब उत्पादकों के हित में महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार सीधे किसानों से सेब की खरीद करेगी।
👇घोषणा के अनुसार 👇
👉रांयल डिलीशियस सेब रू 51प्रति किग्रा.
👉रेडडिलीशियस एंव अन्य किस्में रू 45 प्रति किग्रां (ग्रेड सी सेब छोडकर )
यह खरीद उद्यान विभाग के माध्यम से की जाएगी और इसके लिए आवश्यक धनराशि की व्यवस्था मुख्यमंत्री घोषणा मद से होगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस संबंध में जारी परिपत्र में सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग को तत्काल कार्यवाही करने, वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति का शासनादेश जारी करने और मुख्यमंत्री को प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
इस निर्णय से आपदा प्रभावित क्षेत्र के सेब उत्पादकों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति को संबल मिलेगा।
