उत्तरकाशी विवेक सिहं सजवा

उत्तरकाशी डुंडा ब्लाक के ग्राम सभा उदलका निवासी हिमांशु शाह ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर जिला सहायक संख्यिकी अधिकारी के पद पर चयन पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हिमांशु की इस सफलता से पूरे गांव व आसपास के क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।



हिमांशु शाह के पिता विनोद शाह नयी टिहरी में पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर तैनात हैं, जबकि माता सरिताश्रीमती देवी  एक साधारण ग्रामीण महिला हैं। साधारण परिवार से निकलकर हिमांशु ने यह उपलब्धि अर्जित कर साबित कर दिया कि संकल्प और परिश्रम से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।



ग्रामवासियों ने हिमांशु शाह की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। गांव में मिठाई बांटकर लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और हिमांशु के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Trending