
उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण
थाना धरासू पुलिस द्वारा सराहनीय कार्यवाही करते हुए लगभग ₹1.92 लाख कीमत के 16 खोये हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाया गया है।

सभी खोये मोबाइल फोन के संबंध में स्वामियों द्वारा CEIR Portal पर शिकायत दर्ज की गई थी। गत दो सप्ताह के भीतर धरासू पुलिस द्वारा इन मोबाइल फोनों को ट्रेस कर बरामद किया गया तथा नियमानुसार स्वामियों को सुपुर्द किया गया।

वर्तमान में विभिन्न लोगों द्वारा खोये हुए मोबाइल फोन के संबंध में CEIR Portal पर शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। थाना स्तर पर ही उन शिकायतों के आधार पर फोन ट्रेस कर बरामद किए जा रहे हैं। CEIR Portal खोये मोबाइल की तलाश में जनता के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल फोन खो जाता है तो वह CEIR Portal पर शिकायत दर्ज अवश्य करें। इसके लिए मोबाइल की खरीद रसीद, पहचान पत्र तथा मिसिंग रिपोर्ट जैसे आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है।

