
Uttar dip today
उत्तरकाशी विवेक सिं सजवाण
उत्तरकाशी जिले के मनेरी क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ग्राम बयाणा निवासी विष्णु चौहान (33) ने अपनी पत्नी वर्षा (28) की निर्मम हत्या कर दी।
मामला 12 सितम्बर की देर शाम का है। सूचना मिलने पर कोतवाली मनेरी पुलिस मौके पर पहुँची, जहाँ वर्षा को शौचालय में गम्भीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतका के पिता चत्तर सिंह पंवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विष्णु चौहान के विरुद्ध BNS की धारा 103(1) में हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देश पर, पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार व प्रभारी निरीक्षक मनोज असवाल के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए बीती रात ही आरोपी को गाँव के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि खेती-बाड़ी व आर्थिक तंगी को लेकर उसका पत्नी से विवाद हुआ, झगड़े के दौरान उसने दरांती से वार कर पत्नी की हत्या कर दी और दुपट्टे से गला घोंट दिया।
गौरतलब है कि मार्च 2025 में भी विष्णु को शराब पीकर पत्नी से मारपीट के मामले में पुलिस ने BNSS की धारा 170 के तहत जेल भेजा था।
पुलिस टीम
1👉व0उ0नि0 सुखपाल सिंह
2👉हे0कानि0 सतीश भट्ट
3👉कानि0 काशीष भट्ट

