
उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवान
स्वर्गीय लाखीराम सजवान राजकीय इंटर कॉलेज, डुंडा में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। छात्र-छात्राओं ने कविताएँ, गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत कर गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्मल सिहं शाह ने कहा कि गुरु समाज के वास्तविक निर्माता हैं। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों को स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

पीटीऐ अध्यक्ष कीर्ति निधि ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षकों का योगदान अविस्मरणीय है और विद्यार्थियों को सदैव उनका आदर करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थियों ने किया तथा अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह संपन्न हुआ।

