
उत्तरकाशी विवेक सिहं सजवाण
अपर जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग गंगोत्री एवं यमुनोत्री का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने धरासू बैंड से लेकर रानाचट्टी तक का दौरा किया और मौके पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने रानाचट्टी और स्यानाचट्टी में ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक कार्य तत्परता और गुणवत्ता के साथ पूरे हों, ताकि स्थानीय जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसके साथ ही, स्यानाचट्टी में यमुना नदी में चल रहे चैनलाइजेशन कार्य का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को तकनीकी रूप से मजबूत और समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम बृजेश तिवारी, मास्टर ट्रेनर मस्तान भंडारी समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

