
उत्तरकाशी //विवेक सिहं सजवाण
पहाड़ो मे हो रही लगातार बारिश के चलते जगह जगह भुस्खलन रहा है।

वही आज सुबह पिपली भवन मोटर मार्ग के पास एक मैक्स वाहन संख्या Uk07T9802के ऊपर पेड़ गिरने के कारण उसमे सवार 6 से 7 लोगों घायल हो गये।

खबर की सूचना मिलते ही डुँडा चौकी प्रभारी प्रकाश राणा मय टीम के साथ घटनस्थल पर पहुचे। जहाँ वाहन से घायलो को उनके द्धारा बाहर निकाल गया।
और उपचार होतु 108 व निज वाहन के माघ्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुँडा लाया गया।

जहा उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी रेफर किया गया।
जिनमे से दो की हालत गंभीर बनी है।

