उत्तरकाशी कीर्ति निधि सजवाण

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों से झोंकी ताकत।।

उत्तरकाशी: गांव की छोटी सरकार बनाने के लिए ग्रामीणों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। शनिवार को द्वितीय चरण के लिए चल रहा प्रचार के आखिरी दिन सभी प्रत्याशियों ने खूब ताकत झोंकी है।


बरसाली जिला पंचायत सीट से चुनाव मैदान में वरिष्ठ पत्रकार लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने शनिवार को डुंडा बाजार में रैली का आयोजन किया। ढोल नगाड़ों की थाप पर समर्थकों में जबरदस्त उत्साह दिखा। इस दौरान उनके शक्ति प्रदर्शन रैली में भारी जनसमूह उमड़ पड़ा।


उन्होंने  सड़क, शिक्षा आदि बुनियादी सुविधाएं अपनी प्राथमिकताएं बताईं है।
बता दें कि बरसाली क्षेत्र में लगभग 5600
मतदाता हैं इस सीट पर 6 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

इनमें मुख्य रूप से विरेंद्र सिंह बिष्ट,  भरत सिंह  बिष्ट , राजेश,
सोनू सिंह नेगी, श्रीमती सुनीता नेगी शामिल ।  सभी  प्रत्याशियों ने अपने अपने पक्ष में ग्रामीणों के बीच पहुंच कर वोट मांग रहे हैं ।

Trending