उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण श्रीदेवी सुमन शहादत दिवस के अवसर पर एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन उत्तरकाशी जनपद के बाड़ाहाट क्षेत्र के सुमन वन में किया गया। यह कार्यक्रम प्रभागीय वनाधिकारी उत्तरकाशी  देवी प्रसाद बलूनी के निर्देशानुसार वनक्षेत्राधिकारी बाड़ाहाट  मुकेश रतुड़ी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर जिलाधिकारी उत्तरकाशी  प्रशांत आर्य, उप जिलाधिकारी भटवाड़ी  शालिनी नेगी, सुमन स्मृति वन के अध्यक्ष  नागेन्द्र थपलियाल, सचिव  शैलेन्द्र नौटियाल, वन मंच के सलाहकार  प्रताप सिंह बिष्ट तथा श्याम स्मृति वन के संरक्षक एवं पर्यावरण  प्रेमी प्रताप सिंह पोखरियाल सहित अन्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में हरीश नेगी उप निदेशक, गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क उप प्रभागीय वनाधिकारी कन्हैया बेलवाल, उपवनक्षेत्राधिकारी  कीर्ति मिस्त्री, वन दरोगा  सुभाष प्रसाद अवस्थी, वन बीट अधिकारी दिवाकर सिंह,  प्रदीप पंवार एवं श्री राजेन्द्र राणा की सक्रिय उपस्थिति रही।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए श्रीदेवी सुमन जी के बलिदान को स्मरण किया गया और उपस्थित जनों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाना और सुमन जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना रहा।

यह आयोजन सुमन स्मृति वन संस्था के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

श्रीदेवी सुमन शहादत दिवस के अवसर पर एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन उत्तरकाशी जनपद के बाड़ाहाट क्षेत्र के सुमन वन में किया गया। यह कार्यक्रम प्रभागीय वनाधिकारी उत्तरकाशी  देवी प्रसाद बलूनी के निर्देशानुसार वनक्षेत्राधिकारी बाड़ाहाट  मुकेश रतुड़ी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर जिलाधिकारी उत्तरकाशी  प्रशांत आर्य, उप जिलाधिकारी भटवाड़ी  शालिनी नेगी, सुमन स्मृति वन के अध्यक्ष  नागेन्द्र थपलियाल, सचिव  शैलेन्द्र नौटियाल, वन मंच के सलाहकार  प्रताप सिंह बिष्ट तथा श्याम स्मृति वन के संरक्षक एवं पर्यावरण  प्रेमी प्रताप सिंह पोखरियाल सहित अन्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में हरीश नेगी उप निदेशक, गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क उप प्रभागीय वनाधिकारी कन्हैया बेलवाल, उपवनक्षेत्राधिकारी  कीर्ति मिस्त्री, वन दरोगा  सुभाष प्रसाद अवस्थी, वन बीट अधिकारी दिवाकर सिंह,  प्रदीप पंवार एवं  राजेन्द्र राणा की सक्रिय उपस्थिति रही।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए श्रीदेवी सुमन  के बलिदान को स्मरण किया गया और उपस्थित जनों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाना और सुमन जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना रहा।

यह आयोजन सुमन स्मृति वन संस्था के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Trending