
उत्तरकाशी विवेक सिहं सजवाण
उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सोमवार को वाईब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत चयनित सीमांत क्षेत्र के गांवों में आजीविका संवर्द्धन और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए दीर्घकालीन महत्व की परियोजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक की।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सीमांत गांवों के समग्र विकास के लिए वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधित मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि सीमांत क्षेत्र में आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन विकास से जुड़ी महत्वाकांक्षी योजनाएं क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
क्षेत्र में ट्रैक रूट्स का विकास करने और अन्य जरूरी सुविधाओं व बुनियादी अवस्थापनाओं की व्यवस्था पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चल रहे कार्यों को समय से पूर्ण करने हेतु अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता से करें और उक्त संबंधित रिपोर्ट तय समय में उपलब्ध कराएं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल, परियोजना निदेशक डीआरडीए अजय सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी के.के जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

