
उत्तरकाशी // विवेक सिंह सजवाण
उत्तरकाशी में त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन के लिए पहले चरण का रेंडमाइजेशन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में आयोजित इस प्रक्रिया में मतदान कार्मिकों की नियुक्ति के लिए चयन किया गया।

6 विकासखंडों के 608 पोलिंग बूथप्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ मतदान अधिकारी शामिल होंगे।पहले चरण के रेंडमाइजेशन के जरिए चयनित 742 पीठासीन अधिकारी और 742 प्रथम मतदान अधिकारियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सॉफ्टवेयर के माध्यम से सम्पन्न कराई गई इस प्रक्रिया में मुख्य विकास अधिकारी एस.एल सेमवाल, उपजिलाधिकारी डुंडा देवानंद शर्मा और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी योगेंद्र सैनी सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

