
उत्तरकाशी विवेक सिहं सजवाण
हैली उड़ानों पर लगी रोक!!
हैलीकॉप्टर दुर्घटना में पांच यात्रियों सहित पायलट एवं एक बीकेटीसी कर्मचारी की मौत हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केदारनाथ धाम आज सुबह समय लगभग 05:17 बजे आर्यन कम्पनी हेलीकॉप्टर द्वारा 06 श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी हेलीपैड के लिए टेक ऑफ किया गया ज्ञात हुआ है कि रास्ते में मौसम खराब होने के कारण उक्त हेलीकॉप्टर द्वारा अन्य स्थान पर हार्ड लैंडिंग करने से हेलीकाप्टर क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। SDRFटीम मौके पर जुटी रेस्क्यू मे

हेलीकॉप्टर में सवार लोग :
1. श्रद्धा राजकुमार जायसवाल (35 वर्ष) – महाराष्ट्र
2. काशी (2 वर्ष) – महाराष्ट्र
3. राजकुमार सुरेश जायसवाल (41 वर्ष) – गुजरात
4. विक्रम (बीकेटीसी, केदारनाथ) – उत्तराखंड
5. विनोद देवी (66 वर्ष) – उत्तर प्रदेश
6. तुष्टि सिंह (19 वर्ष) – उत्तर प्रदेश
7. कैप्टन राजवीर सिंह चौहान (पायलट)
