उत्तरकाशी //विवेक सिहं सजवाण

स्वर्गीय लाखीराम सिहं सजवाण राजकीय इंटर कालेज डुडां में स्कूल के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए दस दिवसीय समर कैंप का आयोजन हुआ।जिसका मंगलवार को शुभारम्भ हुआ। और आज विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर समर कैंप का विधिवत समापन हुआ।


कैम्प का शुभारंभ नोडल अधिकारी निर्मल सिंह शाह व विद्यालय पीटीऐ अध्यक्ष कीर्ति निधि सजवाण ने किया।दस दिवसीय कैंप में रंवाल्टी, जौनपुरी, जौनसारी व बंगाणी बोली भाषा सहित विभिन्न संगीत, नृत्य, योग खेलकूद आदि गतिविधियों  हुई।


समापन समारोह में विद्यालय प्रधानाचार्य सुरेंद्र दत्त उनियाल के द्वारा छात्र-छात्राओं को विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में बताया गयाऔर स्वच्छता की शपथ दिलवाई साथ ही विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के द्वारा  /एक पेडं माँ के नाम /कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को प्रोत्साहित किया किया गया। इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस पर क्विज प्रतियोगिता का  आयोजन किया गया जिसमें  आशुतोष सजवाण, कपिल,कु0 आरुषि, कु0 दीपिका आदि ने प्रतियोगिता मे प्रतिभाग कर स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में सुरेंद्र दत्त उनियाल, पीटीए अध्यक्ष कीर्ति निधि सजवाण, निर्मल सिंह शाह, एमटी मनवीर सिंह पवार,शरद राजेश डोभाल,युद्धवीर सिंह, राजेंद्र जोशी, कमलेश्वर प्रसाद मिश्रा, श्रीमती संध्या भट्ट,राजेश्वरी बिष्ट,श्रीमती सुशीला थपलियाल, श्रीमती अनीता,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी किताब सिंह पडियार, श्रीमती प्रियंका,मोहनलाल, दुर्गेश नौटियाल,अशोक,श्रीमती सोना देवी आदि उपस्थित थे

Trending