
उत्तरकाशी //विवेक सिंह सजवाण
करीब पौने दस बजे एक बस संख्या UK13PA-0085 गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालूपानी के हेयरपिन बैण्ड पर अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, घटना की सूचना मिलते ही घरासु बैड में तैनात हेड कांस्टेबल 37 कुलबीर सिंह चौहान व महिला होमगार्ड विनीता तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
बस में मध्यप्रदेश के 41 यात्री सवार थे, 27 यात्रियों को सामान्य चोटें आयी हैं, थाना धरासू पुलिस टीम द्वारा तुरन्त मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 व पुलिस हाइवे पैट्रोल के माध्यम से पीएचसी डुण्डा पहुंचाया,
बस चालक व परिचालक मौके से फरार हैं।
यात्रियों का कहना है बस चालक शराब के नशे में तेजी से गाड़ी चला रहा था। साथी वहां चलते समय मोबाइल पर बात कर रहा था। हमारे बार-बार कहने के बावजूद मोबाईल पर बात करना नही छोडा।तीर्थ यात्री यमुनोत्री से दर्शन कर बस से गंगोत्री की ओर जा रहे थे।सभी यात्री सुरक्षित हैं। चार धाम यात्रा पर आने वाले सभी वाहन चालकों को परिवहन विभाग के द्वारा सख्त हिदायत दी जानी चाहिए की यात्रा के दौरान मोबाइल का प्रयोग ना करें।
