उत्तरकाशी //विवेक सिंह सजवाण

आधिकारिक सूत्रों के हवाले से सूचना मिली है की पीएमश्री राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी इंटर के छात्र कैडेट सचिन कुमार पुत्र  कुंवर पाल एवं श्रीमती अनीता निवासी, ग्राम दडमाली, पोस्ट पुजारगांव धनारी तहसील डुंडा उत्तरकाशी ने 18 मई की रात्रि में विश्व की सर्वोच्च पर्वतचोटी मॉउंट एवरेस्ट फतह किया है।

समस्त विद्यालय परिवार एवं सीमान्त जनपद उत्तरकाशी को विद्यालय की इस ऐतिहासिक एवं गौरवान्वित करने वाले उपलब्धि हेतु बधाई।

इससे पूर्व सचिन कुमार ने गत अगस्त माह में गढ़वाल हिमालय की चोटी मॉउंट अभिगामिन 7355m तथा विश्व के सर्वोच्च युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लाशियर पर सफल आरोहण एवं प्रशिक्षण प्राप्त किया।

साधारण परिवार के छात्र सचिन ने यह उपलब्धि 16 वर्ष की आयु में में प्राप्त की है। इस उपलब्धि के लिए पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजार गांव  किशोर सेमवाल व अन्य ग्रामीणों के द्वारा सर्वोच्च शिखर माउंट एवरेस्ट फतह करने पर क्षेत्र व जिले का नाम रोशन करने के लिए  सचिन के परिवार को बधाई शुभकामनाएं दी

Trending