उत्तरकाशी //विवेक सिहं सजवाण

उत्तरकाशी जिले  के युवा अब खेती-बाड़ी को रोजगार का साधन बना रहे हैं। जनपद उत्तरकाशी के नौगांव विकासखंड स्थित बगासू गाँव निवासी प्रतीक बर्त्वाल इसका सशक्त उदाहरण हैं। प्रतीक ने होटल मैनेजमेंट में बीएससी और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से हॉस्पिटेलिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

उन्होंने छः वर्ष तक पाँच सितारा होटल जैसे में काम किया और दो वर्षों तक देहरादून में शिक्षण कार्य भी किया। इन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर कृषि कार्य को प्रमुखता से कर रहें है।

👍बाईट प्रतिक ब्रत्वाल👆



इन्होंने नौकरी छोड़कर गाँव लौटने और खेती-बाड़ी में भविष्य तलाशने का निर्णय लिया। आज प्रतीक सब्जी उत्पादन में टमाटर, शिमला मिर्च, बंदगोभी, बैंगन, खीरा, हरी मिर्च और लौकी जैसी फसलें उगा रहे हैं। साथ ही एप्पल मिशन के तहत फल उत्पादन के लिए भी काम कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त गोपालन में भी सक्रिय हैं, जहाँ वे दो होल्सटीन फ्रिसियन नस्ल की गायों से प्रतिमाह 17 से 18 हजार रुपये की आमदनी कर रहे हैं।



प्रतीक ने अपनी खेती से पाँच लोगों को रोजगार देकर यह सिद्ध किया है कि स्वरोजगार अपनाकर न केवल आत्मनिर्भर बना जा सकता है, बल्कि अन्य को भी रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है

Trending