उत्तरकाशी विवेक सिहं सजवाण

स्पन्दन बडेथी में पोषण पखवाडा मनाया गया।जिसमे गर्भवती/धात्री महिलाओं  एवं ग्रामीणो को पोषण से सम्बंधित जानकारी दी गई।और विभागीय योजनाओं की जानकारी जैसे – मातृ वन्दना, नन्दा गौरा जन्मी बालिका,इन्टर पास बालिका, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट की विस्तृत जानकारी  दी गई। कार्यकत्री श्रीमती प्रीति शाह के द्धारा गोदभराई, अन्नप्राशन, वजन एवं लम्बाई, कुपोषित/अतिकुपोषित की जानकारी  व मोटे अनाजों से बनने वाले भोजन के बारे में बताया गया।साथ ही उन्होंने आने वाले मौसम परिवर्तन से होने वाली बीमारी एवं मक्खी मच्छर से बचने हेतु सावधानी बरतने की भी सलाह दी ।

वार्ड सदस्य श्रीमती  मधुदेवी  ने उक्त पोषण पखवाडा की प्रसंशा करते हुए आमजन से विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ साथ लाभ लेने  हेतु कहा।

इस दौरान  महिला मंगल दल की अध्यक्षा श्रीमती नीतू  एवं माता समिति की अध्यक्षा श्रीमती योगिता  के द्वारा लाभार्थी श्रीमती योगिता नौटियाल पत्नी अमित नौटियाल की गोदभराई की रस्म कि गई। कार्यक्रम मे रुपा ,ईशा ,रोजी , आराधना , विजयलक्ष्मी ,पूजा , बसन्ती , जमना , सरिता ,मीना , शिवकुमारी ,हुकमा , सुलोचना , गीता , प्रीति आदि उपस्थित रहे।

Trending