उत्तरकाशी //विवेक सिहं सजवाण

13 वां वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन

एंजेल्स इंटरनेशनल एकेडमी  शिवनगर मातली का 13वां वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया, नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गान, हिमाचली गीत, राजस्थानी लोक नृत्य, अलग-अलग राज्यों की संस्कृति को प्रदर्शित करता फाइव स्टेट सॉन्ग, जन जागरूकता पर आधारित नाट्य प्रस्तुति, जिससे सोशल मीडिया के बढ़ते प्रचलन एवं इसके दुष्परिणाम व दुष्प्रभाव के संबंध में उपस्थित जनों को अवगत कराया गया, इसके साथ ही बच्चों के द्वारा गणित तथा विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी लगाकर उपस्थित जनमानस को उसके बारे में अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विकासखंड डुंडा के ब्लॉक प्रमुख (प्रशासक) डॉ० शैलेंद्र सिंह कोहली ने बच्चों को शिक्षा और संस्कारों में समन्वय क्षं बात कही, उन्होंने बताया की शिक्षा केवल सूचनात्मक नहीं बल्कि समग्रता धारण करती हुई एक व्यवस्था होनी चाहिए जहां पर सर्वांगीण विकास का लक्ष्य प्रमुख हो, कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ० अनिल प्रसाद नौटियाल ने कहा कि विद्यालय समाज का दर्पण होता है विद्यालय सामाजिक शैक्षिक तथा सांस्कृतिक विरासत का एक अनूठा संगम होता है जहां पर बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनका सामाजिकरण भी होता है।

विद्यालय केवल छात्र का ही नहीं बल्कि अभिभावकों तथा पूरे समाज का भी मार्गदर्शन करने का कार्य करता है जहां पर समावेशी शिक्षा की परिकल्पना की जाती है, जिससे भेद रहित शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर सदस्य जिला पंचायत मातली बरसाली श्री मनीष सिंह राणा ने उपस्थित जनसमूह से आग्रह किया की बच्चों को संस्कारवान शिक्षा बनाने में विद्यालय का सहयोग करें, जिससे कि वह बच्चे आगे चलकर समाज निर्माण तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सके। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में सदस्य क्षेत्र पंचायत मातली कैलाश नौटियाल, श्रीमती गीता जुयाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि  दीपक जोशी आदि ने अपने विचार रखें, इस अवसर पर विद्यालय की व्यवस्थापक श्रीमती अमिता नौटियाल, प्रधानाचार्य वेद प्रकाश सेमवाल, श्रीमती रजनी अवस्थी, विकास चंद्र नौटियाल, पार्वती राणा, लता सेमवाल, पिंकी आर्य, अनुराधा, राखी बिष्ट, प्रवीण सिंह रावत, मनीषा, रजनी, अनीशा रमोला, सोनम, विनीता, प्रदीप चंद्र रमोला, रमेश जुयाल, कुलबीर सिंह, रजनी राणा, दिव्यांशी राणा, संघमित्रा पोखरियाल, अंजलि, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष  विनोद सिंह चौहान, उपाध्यक्ष  मनमोहन, कोषाध्यक्ष श्रीमती वीणा सेमवाल, सदस्य सुमित सिंह नेगी, ममता नौटियाल, जसोदा आदि के साथ-साथ बड़ी संख्या में अभिभावक तथा क्षेत्रीय जनमानस उपस्थित रहे।

Trending