
उत्तरकाशी //विवेक सिंह सजवाण
अवैध नशे की सौदागर महिला(गैगस्टर) मेहराज उर्फ़ भाभी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तरकाशी पुलिस अवैध नशे के सौदागरों पर लगातार नकेल कस रही है। अवैध नशे की सरगना मेराज उर्फ मेहराज पत्नी मुस्तकीम निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर जिला देहरादून, उम्र 45 वर्ष को देहरादून से गिरफ्तार किया गया है। मेराज उर्फ मेहराज यमुना घाटी व देहरादून में भाभी के नाम से मसहुर है।मेराज स्मैक/नशीले पदार्थों की तस्करी मे काफी लम्बे समय से लिप्त है।
अभियुक्ता का काफी लम्बा-चौडा आपराधिक इतिहास है, जिसके विरुद्ध देहरादून मे गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की जा चुकी है। गिरफ्तार अभियुक्त सीकू से गहन पूछताछ कर यह जानकारी जुटाने पर प्रकाश में आया कि देहरादून सहसपुर में मेराज उर्फ मेहराज पत्नी मुस्तकीम नाम की महिला रहती हैं, जो स्मैक माफिया हैं जिसके विरुद्ध देहरादून में आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं, जो देहरादून से कई बार स्मैक/चरस (NDPS) के मामले में पहले भी जेल जा चुकी हैं।

देहरादून पुलिस द्वारा मेराज के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की जा चुकी है। उक्त महिला बहुत ही शातिर किस्म की अपराधी हैं, जो सहसपुर देहरादून से ही यमुना घाटी के नवयुवको स्मैक सप्लाई(उपलब्ध)कराती थी, जिसके एवज में वह नवयुवकों से काफी धनराशि वसूलती हैं।
यह भी प्रकाश में आया कि यमुना घाटी के नशे के आदि सभी नवयुवकों को मेराज उर्फ भाभी ही स्मैक उपलब्ध कराती है। पुलिस द्वारा मेराज के खिलाफ धारा 8/21/27(A)/29 NDPS एक्ट अंतर्गत कार्रवाई करते हुये साक्ष्य एकत्र कर गहन पतारसी-सुरागरसी के उपरान्त अभियुक्ता को कल उसके घर देहरादून, सहसपुर, खुशहालपुर में दबिश देकर गिरफ्तार किया।
👇पुलिस टीम 👇
👉 एस 0आई 0भूपेंद्र सिंह रावत
👉हेoकाoविशाल छाछर
👉म0का0 किरन

