उत्तरकाशी /विवेक सिंह सजवाण

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के तहत प्रदेशभर में जिला अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए पार्टी मुख्यालय देहरादून द्वारा सभी जनपदों में पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। ये पर्यवेक्षक संबंधित जनपदों में जाकर जिला अध्यक्षों के चुनाव संपन्न कराएंगे।
भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने प्रत्येक जिले के लिए पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी है, जो आगामी चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

जिला अध्यक्षों के चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक
पार्टी मुख्यालय के निर्देशानुसार, पर्यवेक्षक प्रत्येक जिले में जाकर संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया का संचालन करेंगे।इस चुनावी प्रक्रिया का उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूती देना। साथ ही नए नेतृत्व को अवसर प्रदान करना है।

Trending