
उत्तरकाशी /विवेक सिहं सजवाण
डुण्डा ब्लांक का उडरी गांव मे जाख देवता मंदिर पुनर्निर्माण कार्य से बन रहा दिव्य, भव्य मंदिर।

मंन्दिर निर्माण के लेकर जनवरी 14 मकर संक्रांति के दिन ग्राम पंचायत उडरी के ग्रामीणों द्वारा पंचायत चौक में सामूहिक मीटिंग रखी गई जिसमें मन्दिर पुनर्निर्माण को लेकर निर्णय लिया गया।

मन्दिर समिति के अध्यक्ष लाखी सिंह रावत व ग्राम प्रधान भागचंद बिष्ट ने कहा यह मन्दिर ग्रामीणों, क्षेत्र वासियों एवं धर्म प्रेमियों का आस्था का केंद्र है। जहां पौराणिक काल से भगवान जाख देवता को प्रत्येक वर्ष भाद्रपद महिने में डांडा शैल यात्रा के दौरान भक्तों का जन सैलाव उमड़ता है।जिसमें भक्त अपनी आस्था से भगवान जाख देवता को भेंट चढ़ाते हैं साथ ही इस दिन देवता का पशुवा धान कटाई का दिन भी तैय करता है।

